ICC ने क्रिकेट के नियमों में किया कई बदलाव, बल्लेबाजों को मिली राहत; अब दिन के टेस्ट मैचों में भी दिखेगी पिंक बॉल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट मैचों में रोशनी की कमी से होने वाले ओवरों के नुकसान को कम करने ...और पढ़ें

आईसीसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अक्सर ही टेस्ट मैचों में दिन के खेल के आखिरी सत्र में रोशनी कम होने की वजह से होने वाले ओवरों के नुकसान को कम करने के लिए ट्रायल के तौर पर दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में भी गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। साथ की कई अन्य नियमों में भी बदलाव हुआ है।
खेलने के ये नए नियम एक अक्टूबर या उसके बाद शुरू होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर लागू होंगे। आईसीसी ने महिला क्रिकेट को भी ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए हैं। महिलाओं के लिए अब अलग कैटेगरी की गेंद बनेंगी।
क्रिकेट के नियमों में क्या हुए बदलाव?
- गुलाबी गेंद से हो सकेंगे दिन के टेस्ट मैच, मैच से पहले दोनों टीमों की सहमति जरूरी। एक बार सहमति बनने के बाद नहीं बदलेगा फैसला, दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर नहीं खत्म होगा दिन का खेल।
- महिलाओं के लिए बनेगी अलग कैटेगरी वाली गेंदें, अब नहीं करेंगी जूनियर क्रिकेट वाली गेंदों का इस्तेमाल।
- बल्लेबाजों द्वारा समय बर्बाद करने पर दो बार चेतावनी, तीसरी बार क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को मिलेंगे पांच रन।
- ओवरथ्रो तभी माना जाएगा जब रन रोकने या रन आउट करने के लिए गेंद को स्टंप की ओर फेंका जाएगा, मिसफील्ड या दूसरे खिलाड़ी को पास करना अब ओवरथ्रो में नहीं आएगा।
- रन आउट या स्टंपिंग करने के लिए फील्डर के पास गेंद का पूरा कंट्रोल होना चाहिए, स्टंप बिखेरते वक्त बमुश्किल हाथ में सटी गेंद कंट्रोल में नहीं मानी जाएगी।
- टी-20 में 15 मिनट का तय अंतराल रहेगा, अगर किसी कारणवश वक्त बर्बाद हुआ तो इसे दस मिनट का भी कर सकते हैं।
- मुख्य कोच या उनके द्वारा नियुक्त किया गया व्यक्ति टी-20 और वनडे क्रिकेट में ड्रिंक ब्रेक के वक्त मैदान पर जा सकता है।
यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान 10 अक्टूबर को भिड़गें, यहां देखें टीम इंडिया के ODI World Cup का पूरा कार्यक्रम
