'आप वहां चने बेचने गए हो क्या?', पाकिस्तानी टीम में अंदरूनी कलह को लेकर बाबर आजम पर जमकर भड़के वसीम अकरम
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

वसीम अकरम-बाबर आजम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम ने कप्तान बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा है। अकरम का कहना है कि बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। यही नहीं पूर्व दिग्गज ने ये भी माना कि कप्तान ने खिलाड़ियों का साथ नहीं दिया।
गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम को पहले दो टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सात खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया था। कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया। हालांकि, ये सब कप्तान बाबर से पूछे बिना किया गया, जिससे अकरम काफी नाराज दिखे और उन्होंने बाबर पर जमकर निशाना साधा है।
वसीम अकरम ने बाबर आजम पर साधा निशाना
जब टीम से सात खिलाड़ियों को बाहर किया गया, तो उसके बाद बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान देकर हैरान कर दिया था। उनका कहना था कि उनसे इन बदलावों के बारे में कुछ भी नहीं पूछा गया। इसके लिए उन्होंने पीसीबी से संपर्क करने का निर्देश दिया था। अकरम को यही बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा, "बाबर आजम ने कहा कि उसे कुछ पता नहीं था। अगर तुम्हें नहीं पता है, तो तुम वहां क्या कर रहे हो? क्या तुम वहां पर चने बेचने गए हो?"
पूर्व महान गेंदबाज का ये भी मानना है कि अगर कप्तान खिलाड़ियों का समर्थन नहीं कर सकता है, तो उनसे वो 100 प्रतिशत नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर मुझे पता है कि अगर आपका कप्तान आपका साथ नहीं देता है, तो आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे सकते हैं।"
बाबर आजम को देना चाहिए इस्तीफा
अकरम ने बाबर के दोबारा से कप्तान लेने पर एतराज जताया उनका कहना है कि बाबर को दोबारा से कप्तानी नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि आजम को टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए और सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं किसी प दोष नहीं देना चाहता हूं। मैं गलत भी हो सकता हूं। हालांकि, मेरी राय है कि बाबर को कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। ये सब जरूरी नहीं था। दूसरे टेस्ट के बाद बाबर को कह देना चाहिए था कि वे एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।"
