विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विप्रज निगम ने जिस युवती पर कराई थी FIR, वह उनके घर पहुंची; कहा- किसी तरह का विवाद नहीं चाहती

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM (IST)

एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए विप्रज निगम के घर रविवार को वह युवती पहुंच गई।

विप्रज निगम

विप्रज निगम

HighLights

  1. युवती ने नोएडा में लगाया था शोषण का आरोप

  2. बाराबंकी में क्रिकेटर ने दर्ज कराई थी धमकी FIR

  3. युवती दो घंटे तक करती रही मिलने का इंतजार 

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए विप्रज निगम के घर रविवार को वह युवती पहुंच गई, जिसके विरुद्ध क्रिकेटर ने फोन पर धमकी देने के आरोप में बाराबंकी में FIR दर्ज कराई थी। युवती करीब दो से तीन घंटे तक आवास कालोनी स्थित विप्रज के घर के बाहर कार में बैठकर उनसे मिलने का इंतजार करती रही।

उस समय घर पर विप्रज की मां मौजूद थीं। बाद में क्रिकेटर के पिता ने युवती से फोन पर बात की। युवती के मुताबिक, उन्होंने एक सप्ताह बाद बातचीत करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह लौट गई।

विवाद नहीं चाहती है

युवती ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह का विवाद नहीं चाहती है। वह केवल विप्रज से बात करने के लिए उनके घर आई थी। विप्रज इस समय भारतीय टीम के साथ जापान में हैं। बीसीसीआई ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह उन्हें एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया है।

विप्रज ने आठ नवंबर 2025 को हैदराबाद निवासी युवती के विरुद्ध बाराबंकी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि युवती अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। युवती ने इसके बाद गौतमबुद्धनगर के एक्सप्रेसवे थाने में विप्रज के विरुद्ध शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था।

दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया था

युवती ने आरोप लगाया था कि मई 2025 में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वह विप्रज के संपर्क में आई थी। उसने शादी का झांसा देकर 29 जुलाई 2025 को नोएडा के सेक्टर-135 स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया था। 16 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, युवती ने बाद में कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसने गुस्से में शिकायत की थी और कोई कार्रवाई नहीं चाहती। उसने मारपीट और दुष्कर्म से भी इन्कार किया था। उसके बयानों के आधार पर 15 फरवरी 2026 को मामले में एफआर लगा दी गई थी। विप्रज के माता-पिता ने मामले पर बात करने से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने बदल दी एशियन गेम्स और जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20I मैच के लिए टीम, नए स्क्वाड का किया एलान

यह भी पढ़ें- बाराबंकी के विप्रज निगम भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, जापान में एशियाई खेलों में दिखाएंगे फिरकी का जादू