यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, इस बार अधिक पड़ेगी ठंड
CG Weather Updateमौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से राज्य में न्यूनतम पारा ...और पढ़ें

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्क। CG Weather Update: दो दिन बाद यानी शनिवार से एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम पारा गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों और बाहरी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं।
अधिक पड़ेगी ठंड
इस साल अच्छी बारिश के कारण पिछले साल की तुलना में ठंड अधिक रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में गुरुवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
.jpg)
नारायणपुर में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
रायपुर समेत प्रदेश भर में बुधवार सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बताया गया है। राज्य भर के कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य भर के राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार वीरवार को भी राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें -
Indore: YouTube पर वीडियो देख पी लिया लौकी का जूस, उल्टी-दस्त से युवक की मौत
Wedding Season: विवाह मुहूर्त 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक, इसके बाद लग जाएगा खरमास
