यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh: आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के सांसदों मंत्रियों विधायकों और जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रदेश में आदिवासियों को ...और पढ़ें

रायपुर, डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Bhghel) से उनके आवास कार्यालय में मुलाकात कर आदिवासी समाज (Tribal Community) के आरक्षण मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रदेश में आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केंद्र, अब एजेंटों के पास जाने की आवश्यकता नहीं
आदिवासी समुदायों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आरक्षित वर्ग को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है और हम इस मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। राज्य सरकार आदिवासियों के अधिकारों के लिए सचेत रूप से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है, इसलिए आदिवासी समाज को बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आदिवासियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के कल्याण और उत्थान के लिए कटिबद्ध है। हमारा मुख्य लक्ष्य आदिवासी समुदायों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Chhattisgarh ED Raid: आइएएस रानू के मायके और समीर के चिप्स दफ्तर में ईडी की दबिश
राज्य के कई नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर राज्य के कई नेता उपस्थित रहे जिसमें - सांसद दीपक बैज, सांसद फूलो देवी नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाई सिंह टेकम, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज, शिशुपाल सोरी, विधायक विनय भगत, गुलाब कामरो, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, राजमन बेंजाम, मोहित केरकेट्टा, डॉ. प्रीतम राम और पुरुषोत्तम कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
