विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, भांग पीने से 16 से अधिक लोग हुए बीमार; अस्पताल में भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 19 Feb 2023 12:00 PM (GMT+05:30)

Balod News छत्तीसगढ़ के बालोद में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बड़ा हादसा हो गया। यहां भांग पीने से 16 से अधिक ...और पढ़ें

Chhattisgarh News: महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, भांग पीने से 16 से अधिक लोग हुए बीमार; अस्पताल में भर्ती
Chhattisgarh News: महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, भांग पीने से 16 से अधिक लोग हुए बीमार; अस्पताल में भर्ती

बालोद, जागरण डेस्क। Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बड़ा हादसा हो गया। यहां भांग पीने से 16 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इसमें 15 साल का एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी का इलाज शहर के निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।

प्रसाद में भांग मिलाकर दे रहे थे

18 फरवरी को देश के कोने-कोने में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव के मंदिरों में प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया गया।

बालोद के जय स्तंभ चौक के पास भी इसी तरह का आयोजन किया गया। कुछ युवक प्रसाद के रूप में भांग दे रहे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी भगवान का प्रसाद समझकर भांग का सेवन कर लिया। इसके कुछ ही घंटों बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें: Raipur News: आरोपी ने गंडासे से किया नाबालिग युवती पर जानलेवा हमला, बाल पकड़कर बीच सड़क घूमाया; VIDEO VIRAL

अस्पताल में चल रहा इलाज

भांग पीने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद स्वास्थ्य संचय निजी अस्पताल में और जिला अस्पताल में दर्जन से भी ज्यादा को भर्ती कराया गया। लोगों को पेट दर्द, सीने में दर्द और सिर दर्द की समस्या हो रही थी।

कुछ लोग बेहोशी के हालत में थे तो कई लोग अजीबोगरीब हरकते कर रहे थे। सभी लोगों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई। प्रसाद के रूप में भांग पीने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। अशांका है कि इसकी संख्या में और भी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि कई लोग ग्रामीण क्षेत्र से थे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी, मध्यान्ह भोजन में शामिल होगा मिलेट्स

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में उड़ान भरने की 25 वर्षीय शख्स की आखिरी इच्छा, छत्तीसगढ़ से मुंबई पहुंचा फिर अगले दिन लगाई फांसी