विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगल से 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नगद बरामद, सुरक्षाबलों को मिला माओवादी डंप

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:11 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने इंद्रावती नदी के पास माओवादी डंप से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बीजापुर जंगल में सुरक्षाबलों को मिला माओवादी डंप (फोटो-सोशल मीडिया)

बीजापुर जंगल में सुरक्षाबलों को मिला माओवादी डंप (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बीजापुर में सुरक्षाबलों ने माओवादी डंप से सोना-नगदी बरामद की।

  2. 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख रुपये नकद जब्त हुए।

  3. बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4.29 करोड़ रुपये बताई गई।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया है।

इसमें 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख रुपये नकद मिले हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4.29 करोड़ रुपये बताई गई है।

बता दें कि बस्तर संभाग में अब तक माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 13 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर माओवादी डंप की सूचना मिली थी। इसके आधार पर संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

थाना भैरमगढ़ से करीब आठ से दस किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी के पास चिन्हित स्थान पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जमीन के अंदर दबाकर रखा गया स्टील का डिब्बा बरामद किया। उसकी जांच करने पर सोने के 33 बिस्किट मिले।

प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला बताया गया है। इनका कुल वजन 330 तोला (3.84 किलोग्राम) और अनुमानित मूल्य 4.29 लाख रुपये है। इसके अलावा टेप से लिपटे पैकेट में 500-500 रुपये के नोटों के रूप में कुल 24.22 लाख रुपये मिले।

अब तक बरामद राशि व सोना

  • 24 नवंबर 2026 : बीजापुर के जंगल से 40 लाख रुपये बरामद।
  • 11 मार्च 2026 : बीजापुर में 3.61 करोड़ रुपये और एक किलो सोना।
  • 31 मार्च 2026 : बीजापुर में 2.90 करोड़ रुपये और 7.2 किलो सोना; सुकमा से 10 लाख रुपये।
  • 12 मई 2026 : नारायणपुर के जंगलों में एक करोड़ रुपये।
  • 13 मई 2026 : बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में तीन डंप से 65.52 लाख रुपये।
  • 25 नवंबर 2026 : बड़ेपल्ली के जंगल में 39.77 लाख रुपये।

यह भी पढ़ें- शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग बेटे ने जंजीर से घोंटा गला, पत्नी-बच्चों के साथ रोज करता था मारपीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।