विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: PM Modi की चुनावी सभा के पहले नक्सलियों की कायराना करतूत , 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 02 Nov 2023 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2023 01:12 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले नक्सलियों ने गुरुवार को तीन ग्रामीणों पर ...और पढ़ें

पीएम मोदी की चुनावी सभा के पहले नक्सलियों का बड़ा वारदात। फाइल फोटो।
पीएम मोदी की चुनावी सभा के पहले नक्सलियों का बड़ा वारदात। फाइल फोटो।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को उतारा मौते के घाट
  2. पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जन अदालत में रेता गला

पीटीआई, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले नक्सलियों ने गुरुवार को तीन ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सभी की जन अदालत में गला रेतकर मार डाला है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि नक्सलियों ने चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की भी चेतावनी दी है। यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित गांव बेठिया की है।

पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का लगाया आरोप

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को नक्सलियों ने मुचाकी लिंगा (Muchaki Linga) नामक व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बीजापुर जिले के गलगाम और नदपल्ली गांवों के बीच सड़क किनारे फेंक दिया।

यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh Election 2023: लोकतंत्र का विरोध करने वालों की सुरक्षा में होंगे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव

नक्सलियों ने व्यक्ति पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

नक्सलियों की चेतावनी पर क्या बोले पुलिस महानिरीक्षक?

मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः  CG Election 2023: कांकेर में आज मतदाताओं को सांधेंगे PM मोदी, पहले चरण के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत

उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों में, नक्सली 1,700 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत और करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट कर चुके हैं। बस्तर की मूल आबादी नक्सलियों के इस विनाशकारी रवैये से निराश और नाराज हैं। सभी लोग सकारात्मक माहौल की उम्मीद कर रहे हैं।

चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज कांकेर में हैं, जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब चार नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां तैयारियों के लिए पार्टी ने ताकत झोंक दी है। पार्टी सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर पीएम मोदी रोड शो और चुनावी सभा भी करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।