विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: कांकेर में आज मतदाताओं को सांधेंगे PM मोदी, पहले चरण के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत

By Edited By: Shubham Sharma
Published: Thu, 02 Nov 2023 05:30 AM (IST)

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान को लेकर माहौल बनाने में भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। ...और पढ़ें

मोदी, योगी, शाह के लगातार दौरे से माहौल बनाने की तैयारी में भाजपा।
मोदी, योगी, शाह के लगातार दौरे से माहौल बनाने की तैयारी में भाजपा।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होने जा रहा है। प्रथम चरण के मतदान को लेकर माहौल बनाने में भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि भाजपा स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लगातार प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनाव का पहला चरण बस्तर में होना है। राज्य में अपनी सरकार बनाने राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही है। केंद्र के नेता भी लगातार बस्तर पहुंच रहे हैं। दो से पांच नवंबर के बीच प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी बस्तर दौरे पर रहेंगे।

आज बस्तर के कांकेर में आएंगे मोदी 

पीएम मोदी दो नवंबर यानी आज कांकेर में हैं, जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब चार नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां तैयारियों के लिए पार्टी ने ताकत झोंक दी है। पार्टी सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर पीएम मोदी रोड शो और चुनावी सभा भी करेंगे।

उसके बाद सात नवंबर को सरगुजा के दौरे पर पीएम मोदी रहेंगे। यहां विश्रामपुर और सूरजपुर में वह चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को रायपुर में पीएम मोदी रोड शो करेंगे।तीन नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुकमा, सीतापुर और मनेंद्रगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

चार और पांच नवंबर को योगी की सभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं होगी। योगी आदित्यनाथ चार और पांच नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। कई विधानसभा में चुनावी प्रचार की कमान योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ रोड शो भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे। अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे। 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। फिर दोपहर दो बजे पंडरिया जाएंगे।

इसके बाद पंडरिया में भी सीएम योगी आमसभा करेंगे। दोपहर तीन बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे। 3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे। योगी कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। शाम छह बजे बिरगांव में सभा और रोड शो करेंगे । रात आठ बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आराम करेंगे। पांच नवंबर को फिर कई विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार करेंगे। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

सुबह 11 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे। 2.10 बजे राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 4.30 बजे भाटापारा में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शाह का दौरा चार को

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा चार नवंबर को प्रस्तावित है। शाह रायगढ़ के इलाकों में चुनावी प्रचार को धार देंगे। उसके बाद पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे। उनका रोड शो भी होगा।

चार नवंबर को जगदलपुर आएंगे राहुल

चुनावी प्रचार-प्रसार के बीच एक बार फिर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी इस बार चार नवंबर को जगदलपुर दौरे पर आएंगे और यहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला बनीं विकेट-कीपर, यूजर्स बोले- ''पंत भाई कि थाली में छेद'' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।