विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: नाबालिग ने हाथ-पैर बांधकर नर्स के साथ किया दुष्‍कर्म, मामले पर भाजपा ने बघेल सरकार को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sun, 23 Oct 2022 03:33 PM (IST)

उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में नाबालिग ने नर्स के साथ दुष्‍कर्म किया है जबकि उसके दो साथी इस दौरान वहां मौजूद ...और पढ़ें

छत्‍तीसगढ़ उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र दुष्‍कर्म घटना ने पकड़ा सियासी रंग
छत्‍तीसगढ़ उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र दुष्‍कर्म घटना ने पकड़ा सियासी रंग

मनेंद्रगढ़ (छत्‍तीसगढ़), एजेंसी। छत्‍तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित ग्राम छिपछिपी के झगराखांड थाना क्षेत्र में आदविासी समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाली एक कम्‍युनिटी हेल्‍थ अफसर को कथित रूप से सामूहिक दुष्‍कर्म का शिकार बनाया गया है, जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। इस सिलसिले में अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

लड़की के जबरदस्‍ती बांध दिए थे हाथ-पैर: एसएसपी

मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के एएसपी निमेश बरैया के अनुसार, 'पीड़ित महिला छिपछिपी उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में कार्यरत थी। हादसे के वक्‍त वह वहां अकेले मौजूद थी। तभी आरोपी वहां पहुंचे और जबरन उसके हाथ-पैर बांध दिए। इनमें से एक आरोपी ने किया दुष्‍कर्म किया, जबकि 2 अन्य ने उसका साथ दिया।' इस घटना के बाद महिला ने एफआइआर दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाइ करते हुए आरोपितों को धर दबोचने के लिए अपनी एक टीम भेजी। एसीपी बरैया कहते हैं, पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन को गिरफ्तार कर चुकी है, एक फरार है और उसे भी पकड़ने की कोशिश जारी है।

मामले को लेकर भाजपा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना

उन्‍होंने कहा, 'एक आरोपी के नाबालिग होने का पता चला है। उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए जरूरी दस्‍तावेजों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाइ जारी है।'

दूसरी ओर मामला सियासी रंग पकड़ चुका है। भाजपा ने पुलिस स्‍टेशन के बाहर राज्‍य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइ की मांग की है। 

इसके अलावा, इलाके के लोगों में मामले को लेकर आक्रोश है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी व मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

यहां पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh: स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में महिला अधिकारी संग दुष्‍कर्म, तीन गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।