विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: पत्नी को टीवी देखता छोड़ बाथरूम में जाकर पति ने लगाई फांसी

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 11 Jan 2023 01:43 AM (GMT+05:30)

बाथरूम से गिरने की आवाज आने पर उसकी पत्नी फौरन वहां गई और जाकर देखा तो पति ने फांसी लगा ली थी। उसे फौरन नीचे उतारा गया। जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला का है।
यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला का है।

भिलाई, राज्य ब्यूरो। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिलदहला देने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ देर पहले तक वो अपनी पत्नी के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इसी बीच वो उठकर बाथरूम में गया और वहां जाकर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी ने उसे फौरन नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दरअसल, यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला का है। पुलिस ने बताया कि उरला निवासी विनोद शर्मा (35) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। वो रात में अपनी पत्नी नेहा शर्मा के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान विनोद शर्मा बाथरूम में गया और फांसी लगा ली।

बाथरूम से गिरने की आवाज आने पर उसकी पत्नी फौरन वहां गई और जाकर देखा तो विनोद ने फांसी लगा ली थी। उसे फौरन नीचे उतारा गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है। मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- नई सौ बीमारियों में 70 फीसद जानवरों से आ रही, पेट्स से भी हो रही जूनोटिक बीमारियां

यह भी पढ़ें- Fact Check : राहुल गांधी की तस्‍वीर के साथ छेड़छाड़ करके जोड़ा गया चिकन और शराब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।