विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पर दहेज में तीन करोड़ मांगने का आरोप

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:00 AM (GMT+05:30)

कोरबा के डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे पर उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट का आरोप लगाया।

  2. पत्नी के अनुसार, शादी के दूसरे दिन से तीन करोड़ मांगे।

  3. रायपुर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू हुई।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

पूजा का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही पति और ससुरालवाले कार और दो से तीन करोड़ रुपये की मांग कर ताने देने लगे थे। पति ने चार जनवरी 2025 को मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाया। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान भी उन्हें प्रताड़ित किया गया।

फिलहाल महिला थाना रायपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पूजा का विवाह जुलाई 2024 में धमतरी निवासी मनोज से हुआ था। पत्नी का ये भी आरोप है कि पति ने उसकी और बच्चे की जिम्मेदारी लेने से इन्कार करते हुए उन्हें मायके छोड़ दिया है। अभी सेवानिवृत्त पिता ही उनका खर्च उठा रहे हैं।

पूजा ने बताया कि पति और ससुरालवाले 18 अप्रैल और दो सितंबर 2026 को मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की। इधर डिप्टी कलेक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटे के हाथ में थमाई बाइक, हादसे में पूरे परिवार की मौत