छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटे के हाथ में थमाई बाइक, हादसे में पूरे परिवार की मौत
जशपुर में नाबालिग बेटे द्वारा चलाई जा रही बाइक की हाईवा से टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ...और पढ़ें

बाइक हादसे में पूरे परिवार की मौत।
HighLights
नाबालिग बेटे की बाइक से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
हाईवा से टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की मौत।
पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी हुई है।
डिजिटल डेस्क, जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बेटे को बाइक चलाने देना एक परिवार के लिए बड़ी भूल साबित हुई। हाईवा के साथ हुई आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी और बाइक चला रहे नाबालिग बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी मोड़ की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि तीनों निजी काम से बगीचा गए थे। रविवार रात गांव लौटते समय बाइक 17 वर्षीय बेटा चला रहा था। मैनी मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर जा रहे अज्ञात हाईवा से उनकी बाइक टकरा गई। इससे तीनों की मौत हो गई।
वहीं हादसे के बाद आरोपित चालक हाईवा के साथ फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।
