विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए युवाओं के प्रेरित करने के मकसद से आयोजित साइकिल रैली

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 09 Nov 2022 01:08 PM (IST)

साइकिल रैली को प्रसिद्ध समाज सेवी शमशाद बेगम और पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना ...और पढ़ें

रायपुर में युवाओं के लिए आयोजित साइकिल रैली
रायपुर में युवाओं के लिए आयोजित साइकिल रैली

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मतदाता सूची में युवा मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 'पेडल फॉर पार्टिसिपेटिव इलेक्शन्स (Pedal for Participative Elections)' की थीम पर आज सवेरे आयोजित रैली में रायपुर के युवाओं, दिव्यांगों, स्कूली बच्चों, ट्रांसजेंडरों, जिला प्रशासन व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई साइकिल रैली घड़ी चौक और घड़ी चौक से वापस तेलीबांधा तालाब पहुंची। प्रसिद्ध समाज सेवी पद्मश्री से सम्मानित शमशाद बेगम और पर्वतारोही एवं छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी (PwD) स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। युवाओं को प्रेरित करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने भी रैली में साइकिल चलाई।

1 जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उनके 18 वर्ष पूर्ण होते ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) जारी किए जाएंगे।

Chhattisgarh में आदिवासी आरक्षण पर गर्माइ सियासत, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का भेजा गया प्रस्‍ताव

राष्ट्रीय स्तर पर भी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आज साइकिल रैली सहित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर इसका शुभारंभ किया गया। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पुणे में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पुणे आम चुनावों में देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले प्रमुख शहरों में शुमार है। शहरी और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के लिए प्रेरित करने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के लिए पुणे को चुना गया है।

छत्तीसगढ़ में साकार हो रही बापू के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल