विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur: चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बताया मिशन 2023 का फार्मूला

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 25 Nov 2022 10:58 AM (GMT+05:30)

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजधानी आए माथुर ने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव को लेकर कैसे कार्य करना है उसके बारे में बताया। कहा- हमारा प्रदेश में बड़े आंदोलन करना जरुरी नहीं है। हम बूथ स्तर पर हो रही समस्याओं को लेकर भी आवाज उठा सकतें हैं।

चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बताया मिशन 2023 के लिए फार्मूला
चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बताया मिशन 2023 के लिए फार्मूला

रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क :  मिशन 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी अब जुट चुकी है, जिसके लिए वह छत्तीसगढ़ में 'छोटे-छोटे मुद्दों पर बड़ी जीत' के फोर्मुले पर जोर देने वाली है। रायपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई बैठक में बीजेपी के प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह फार्मूला देकर वापिस दिल्ली लौट गएं हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजधानी आए माथुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव को लेकर कैसे कार्य करना है, उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश में बड़े आंदोलन करना जरुरी नहीं है। हम बूथ स्तर पर हो रही समस्याओं को लेकर भी आवाज उठा सकतें हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता को मर्यादित भाषा में सभी से पेश आना है।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है 

माथुर ने कार्यकर्ताओं को यह कहा कि टिकट के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। इसलिए हर कोई टिकट के बजाए पार्टी के आधार पर कार्य करें। माथुर ने कार्यकर्ताओं को निश्चिंत होकर काम करने की सलाह दी। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगले साल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जीत दर्ज करेगी और अपनी सरकार बनाएगी। वहीं प्रदेश के मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इसका परिणाम चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

प्रदेश प्रभारी का चार दिवसीय दौरा

बता दें कि ओम माथुर 21 नवंबर को रायपुर आए थे, जहां उन्होंने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की। वहीं दूसरे दिन 22 नवंबर को माथुर ने कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेकर सभी पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर के राज्य की स्थिति के बारे में चर्चा की। तीसरे दिन प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात की तो वहीं चौथे दिन एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हुए।

Chhattisgarh News: मतांतरण का प्रयास, बवाल के बाद चार गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।