विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ा तोहफा, मासिक वेतन बढ़कर हुआ 30870 रुपये

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM (IST)

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है।

नगर सैनिकों का मासिक मानदेय 19,500 से बढ़कर 30,870 रुपये।

नगर सैनिकों का मासिक मानदेय 19,500 से बढ़कर 30,870 रुपये।

HighLights

  1. 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।

  2. मासिक मानदेय 19,500 से बढ़कर 30,870 रुपये होगा।

  3. आर्थिक राहत और मनोबल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में तैनात करीब 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके तहत उनका कुल मासिक मानदेय 19,500 रुपये से बढ़ाकर 30,870 रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार प्रस्ताव से नगर सैनिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को 19,500 रुपये मूल मानदेय, 58 प्रतिशत की दर से 11,310 रुपये महंगाई भत्ता और 60 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा। इस तरह कुल राशि 30,870 रुपये प्रतिमाह होगी।

वर्ष 2017 में मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 13,200 रुपये किया गया था। इसके बाद एक अप्रैल 2023 से 6,300 रुपये की वृद्धि कर इसे 19,500 रुपये प्रतिमाह किया गया। अब न्यायालय के निर्देशों, महंगाई और नगर सैनिकों की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर फिर बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया गया है।

मानदेय बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति और कार्य के प्रति मनोबल मजबूत होने की उम्मीद है। नगर सैनिकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: IPS अंकिता शर्मा का दशहरा पूजा के दौरान AK-47 से फायरिंग करने का वीडियो वायरल, शुरू हुई बहस