छत्तीसगढ़: IPS अंकिता शर्मा का दशहरा पूजा के दौरान AK-47 से फायरिंग करने का वीडियो वायरल, शुरू हुई बहस
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा का AK-47 से शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है।

IPS अंकिता शर्मा का दशहरा पूजा के दौरान AK-47 से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल। (सोशल मीडिया)
HighLights
IPS अंकिता शर्मा ने शस्त्र पूजा में AK-47 से फायरिंग की।
राजनांदगांव में दशहरा पर घटना का वीडियो वायरल हुआ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मामले का संज्ञान लेने को कहा।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दशहरा के मौके पर पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के दौरान एक महिला IPS अधिकारी द्वारा AK-47 राइफल से हवा में फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना ने सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि वह केवल एक परंपरा का पालन कर रही थीं, जबकि अन्य लोगों ने उनके द्वारा हथियार संभालने के तरीके की आलोचना की।
पुलिस लाइंस में पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' का आयोजन
मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर की पुलिस लाइंस में पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस के हथियारों और वाहनों की पूजा की गई। वायरल वीडियो में साड़ी पहने अंकिता शर्मा AK-47 से कई राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं।
Rajnandgaon SP Ankita Sharma fired shots into the air using an AK-47 on the occasion of Vijayadashami. Following the 'Shastra Pujan' she fired nine rounds while carrying the rifle on her shoulder, dressed in a saree. #Vijayadashami2026 #IPSAnkitaSharma #AK47 https://t.co/q4XFHbw7me
— दीपक गुप्ता 🇮🇳 (@deepakg111) October 20, 2026
एक अन्य वीडियो में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कीर्तन राठौर भी AK-47 से फायरिंग करते नजर आए।
मंगलवार को मीडिया के साथ कुछ और वीडियो भी साझा किए गए, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, कबीरधाम और बस्तर सहित अन्य जिलों में पुलिसकर्मियों को पूजा के बाद हथियारों से फायरिंग करते देखा जा सकता है।
सरकार इस मामले का संज्ञान लेगी- अरुण साव
अंकिता शर्मा से जुड़े इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
