विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ः पति के दूसरी महिला के साथ जाने से नाराज हुई पत्नी, दो बच्चों संग जहर खाकर दी जान

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:07 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पति के दूसरी महिला के साथ चले जाने से नाराज एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ जहर खाकर जान दे दी। 

पत्नी ने दो बच्चों संग जहर खाकर दी जान (एआई इमेज)।

पत्नी ने दो बच्चों संग जहर खाकर दी जान (एआई इमेज)।

HighLights

  1. बलौदाबाजार के सुकली गांव में मां-बेटों के शव मिले।

  2. पति के दूसरी महिला संग जाने से पत्नी थी नाराज।

  3. प्रारंभिक जांच में जहर सेवन से मौत की आशंका।

डिजिटल डेस्क, गिरौदपुरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल (गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र) के अंतर्गत ग्राम सुकली में एक घर से तीन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में मिला शव मां और उसके दो बेटे का है।

मरने वालों में मां की उम्र 28 साल बताई जा रही है। वहीं उनके दो बच्चों की उम्र 10 साल और पांच साल के करीब है। मिली जानकारी के अनुसार महिला युक्ति मानिकपुरी और पति संजयदास मानिकपुरी के बीच विवाद के बाद ये घटना हुई। मां के साथ मरने वालों में 10 साल का बेटा चिरंजीव मानिकपुरी और पांच साल का बेटा दिव्यांश मानिकपुरी में शामिल है।

ग्राम सुकली की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह करीब चार बजे ग्राम सुकली में महिला सहित दो बच्चों की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही गिरौदपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मकान के अंदर जाते ही होश उड़ गए। मकान के अंदर तीन शव मिले।

जहर से हुई मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया जहर सेवन से मौत होने की वजह बताई गई है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजन एवं अन्य लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है। मामले में ग्राम सुकली निवासी चैनदास मानिकपुरी (50) पिता रूपदास की सूचना पर जांच शुरू की गई है।

दूसरी महिला से जुड़ी है घटना

एएसआई जगदीशराम सोनवानी ने बताया कि महिला का पति संजयदास मानिकपुरी किसी अन्य महिला को लेकर सप्ताहभर पहले कहीं चला गया है। यह घटना इसी से जुड़ी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।