विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: रायपुर के स्कूलों में 45 करोड़ के बजट के बाद भी नहीं मिल रहे सेनेटरी पैड, वेंडिंग मशीनें खराब

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:32 AM (IST)

रायपुर के सरकारी स्कूलों में सुचिता योजना के तहत बच्चियों को सेनेटरी पैड नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि पांच सालों में 45.50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान था। लगभग आधे वेंडिंग मशीनें खराब पड़ी हैं या खाली हैं, जिससे छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान परेशानी हो रही है।

सेनेटरी पैड मशीन की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सेनेटरी पैड मशीन की तस्वीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों में बच्चियों को सेनेटरी पैड नहीं मिल रहे।

  2. 45.50 करोड़ रुपये का बजट होने पर भी योजना विफल।

  3. लगभग आधी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें खराब पड़ी हैं।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चियों के लिए सेनेटरी पैड देने का नियम तो है लेकिन हकीकत कुछ अलग है। जमीन पर इस योजना को सही से अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। लड़कियों को सेनेटरी पैड नहीं मिल पा रहे हैं।

सुचिता योजना के तहत मासिक धर्म के दौरान बच्चियों को स्कूल में ही पैड देने की पहल की गई है। इसके लिए पांच सालों में 45.50 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए वेंडिंग खिलौने और डिस्पैंसर भी लगाए हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिख रहा है।

क्या है परेशानी

स्कूल में पढ़ने वाली काव्या (बदला हुआ नाम) को जब पैड की जरूरत महसूस हुई तो स्कूल में नहीं मिला। काव्या की तरह ही कई स्कूली लड़कियों को इस समस्या से रू-ब-रू होना पड़ता है। ग्राउंड रिपोर्ट में राजधानी के कई स्कूलों में ये हालात सामने आए हैं। कहीं वेंडिंग मशीन खराब मिली हैं तो कहीं डिस्पोजल खाली मिले।

लगभग आधे हुए खराब

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021-22 से 2023-24 के बीच स्कूलों को 2,943 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन दी गईं। इनमें से 1,613 चालू हैं, जबकि 1,330 खराब पड़े हैं। यानी करीब 45 प्रतिशत मशीनों के इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। 2019-20 में छह करोड़, 2020-21 में 10 करोड़, 2021-22 में 6.50 करोड़, 2022-23 में 11 करोड़ और 2023-24 में 12 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। इस तरह बीते पांच सालों में 45.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

स्कूलों का हाल

जोरा स्कूल में लगी दो सेनेटरी पैड की मशीन में एक खराब है। दूसरी मशीन में पैड नहीं हैं। शिक्षिकाएं लड़कियों को दूसरे तरीके से पैड उपलब्ध कराती हैं। फुंडहर स्कूल में मशीन खराब है यहां भी लड़कियों का काफी परेशानी है। शहीद स्मारक स्कूल में निर्माण कार्य की वजह से मशीने हटा दी गई हैं। बीते दो साल से पैड की सप्लाई नहीं हुई।

क्या कहती हैं अधिकारी

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सभी सरकारी-निजी विद्यालयों और बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने की सिफारिश की है। बताया कि निरीक्षण में सामने आया कि महावारी में पैड नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से परेशानी होती है।

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।