यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh: कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 की मौत; चालक फरार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों ...और पढ़ें

HighLights
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क दुर्घटना
- तेज रफ्तार से 2 की मौत, 2 घायल
कोरबा, पीटीआई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। घटना मंगलवार रात कोरबा शहर में सिविल साइंस पुलिस स्टेशन के अधिकारी क्षेत्र में
और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात कोरबा शहर में सिविल लाइंस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।
9 बजे तेज रफ्तार कान ने कुचला
रात करीब साढ़े 9 बजे मुख्य सड़क पर सीजी-12 बीएन-2421 नंबर की तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक तेजी से भाग गया।
वहीं, चारों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां 35 वर्षीय शिव कुमार मिरी और 37 वर्षीय मनोज कुमार गिरी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अन्य दो पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
