विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी पर पथरबाजी; हिरासत में लिए गए 10 युवक

Published: Tue, 27 Aug 2024 03:24 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के रतनपुर में देर रात डीजे बजा रहे युवकों को समझाईश देने पहुंची पुलिस की टीम पर युवकों ने ...और पढ़ें

10 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया (फोटो-जागरण)
10 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया (फोटो-जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर के गांधीनगर में देर रात डीजे बजा रहे युवकों को समझाईश देने पहुंची पुलिस की टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो जवानों को चोट आई है। वहीं, युवकों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। इसकी सूचना पर कोटा एसडीओपी, रतनपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने रातभर छापेमारी कर 10 युवकों को हिरासत में ले लिया है। कई युवकों की तलाश की जा रही है।

जन्माष्टमी पर्व पर गांधी नगर के युवक देर रात डीजे बजाकर नाच गा रहे थे। बताया जाता है कि इनके बीच कई युवक नशे में भी थे। देर रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराने लगी। इस पर आयोजन समिति के लोगों ने दूसरी जगहों पर डीजे बजने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी की। साथ ही बेवजह परेशान और रोकटोक का आरोप लगाया।

युवकों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की

पुलिस कर्मियों ने आयोजन समिति के सदस्यों को समझाईश देकर शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आयोजन समिति से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी। साथ ही पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। एक आरक्षक इसका अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा। इसे देख युवकों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। साथ ही पुलिस की गाड़ी में पथराव कर दिया। इधर घटना की जानकारी लगते ही बाइक पेट्रोलिंग पर निकले जवान भी वहां पहुंच गए। साथी जवानों के आने पर हमलावर युवक भाग निकले।

एसडीओपी पहुंची दलबल के साथ

पुलिस के जवानों पर हुए हमले की जानकारी लगते ही एसडीओपी नुपूर उपाध्याय और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। इधर रतनपुर थाना प्रभारी और जवान भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे। जवानों से जानकारी लेने के बाद पुलिस की टीम ने रात में ही छापेमारी कर हमलावर युवकों की तलाश कर दी। रात में ही पुलिस की टीम ने आदित्य सोनी, कैलाश शर्मा और शुभम ठाकुर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि शुभम सोनी ने ही युवकों को भड़काकर पुलिस पर हमले के लिए उकसाया। तीनों युवकों से पूछताछ कर पुलिस की टीम रातभर छापेमारी करती रही। सुबह तक जवानों ने 10 युवकों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर अन्य हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।