विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhanupratappur By Election 2022: नेताम के पोस्‍टर पर बघेल का तंज, कहा- भाजपा कर रही पीएम मोदी का अपमान

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 30 Nov 2022 03:33 PM (IST)

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर ब्रह्मानंद ...और पढ़ें

नेताम के पोस्‍टर पर सीएम बघेल का तंज
नेताम के पोस्‍टर पर सीएम बघेल का तंज

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्‍नी सावित्री मंडावी मैदान में उतरी हैं और भाजपा ने यहीं से पूर्व विधायक रहे ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

मालूम हो कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है। सीएम बघेल ने नाबालिग से दुष्‍कर्म के आरोप में फंसे भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम का एक पोस्‍टर ट्वीट किया है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री ने इस पोस्‍टर में नेताम के साथ प्रधानमंत्री की तस्‍वीर पर आपत्ति जताई है। उन्‍होंने भाजपा पर प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, दुष्‍कर्मी के आरोपी की तस्वीर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी की तस्वीर लगाकर भाजपा उनका अपमान कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री का अपमान देश नहीं सहेगा। भाजपा के खिलाफ वोट कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाएं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरात से लौटने के बाद अब भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मोर्चा संभालेंगे। वह तीन दिन तक लगातार यहां ताबड़तोड़ जनसभा व रोड शो करेंगे। 30 नवंबर को कोडेकुर्सी, भानुप्रतापपुर, पुरी और टंहकापारा में चुनावी सभा करेंगे। एक दिसंबर को दुर्गुकोंदल और चारामा में चुनावी सभा करेंगे। तीन दिसंबर को वह कोरर और लखनपुरी में सभा करेंगे। तीन दिन में आठ चुनावी सभा होगी। मुख्यमंत्री अपनी चुनावी सभा में कोई बड़ा वादा भी कर सकते हैं। मालूम हो कि सावित्री के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ये सभाएं अहम होंगी।

नाबालिग दुष्कर्म मामला: भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने रायपुर पहुंची झारखंड पुलिस, बुलाया थाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।