विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar Dham: नागपुर के चैलेंज पर पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री का रायपुर में दरबार, बोले- यहां आकर आजमा लो

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 21 Jan 2023 12:09 PM (IST)

Bageshwar Dham बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में दरबार लगाया है। उन्होंने नागपुर के अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ...और पढ़ें

Bageshwar Dham: नागपुर के चैलेंज पर पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री का रायपुर में दरबार
Bageshwar Dham: नागपुर के चैलेंज पर पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री का रायपुर में दरबार

रायपुर, जेएनएन। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर के अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव की चुनौती को स्वीकार किया है। श्याम मानव को चुनौती देते हुए पंडित धीरेंद्र ने रायपुर के श्री हनुमान मंदिर मैदान गुढ़ियारी में शनिवार को दरबार लगाया। पंडित ने दरबार में अनेक श्रद्धालुओं को बुलाया और बिना उनसे पूछे उनकी समस्याओं को पर्ची पर लिखा।

भगोड़े के आरोप पर दिया जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में लगाए गए भगोड़े के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आजमाना हो तो यहां दरबार में नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोग आ जाएं। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। हम सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं और झंडा गाड़कर रहेंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के छलके आंसू

दरबार शुरू करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि देशभर की मीडिया हमें एक्सपोज करने आई थे। बालाजी ने रायपुर के गुढ़ियारी मैदान में इतिहास रच दिया। हम पर लगाए गए आरोप से हम दुखी थे, पूरी रात नहीं सो पाए, हमारी संन्यासी बाबा से लड़ाई हो गई कि हम पर लोग उंगली उठा रहे। सुबह हमें नींद लगी और बाबा ने सपने में आकर आशीष दिया कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। आखिरकार चार लाख लोगों के सामने लगे दरबार में सत्य की जीत हुई।

अब नहीं देंगे परीक्षा

धीरेंद्र ने कहा कि अब वो परीक्षा नहीं देंगे। बालाजी की कृपा से रायपुर की धरती से पूरे देश में संदेश गया है। हम सनातन धर्म को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देंगे। चुनौती को स्वीकार कर हमने लोगों को जवाब दिया है। पाखंडी लोग घबरा गए हैं। हम सनातनियों को डरना नहीं है।

पाखंडियों से दूर रहो

रायपुर के दरबार में उन्होंने कहा कि वह चमत्कार का दावा नहीं करते। रायपुर वालो, अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के फेर में कभी मत पड़ना। पाखंडियों से दूर रहना। उन्होंने कहा कि जिन पाखंडियों ने मुझ पर आरोप लगाया है, वे दरबार में आएं, आजमाएं, उन्हें पानी पिला देंगे।

...तो भेज दो जेल

उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों लोग श्रीराम, हनुमान की भक्ति करते हैं। यदि हनुमान की भक्ति करना अंधविश्वास है तो प्रत्येक भक्त को जेल भेज दो। भारतीय संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अनुच्छेद 25के तहत सभी को अपने धर्म का प्रचार करने का अधिकार प्रदान करता है। हम यदि सनातन धर्म की अलख जगा रहे तो क्या गलत कर रहे।

ये भी पढ़ें:

सस्ता डाटा के मामले में भारत पांचवें नंबर पर, डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर 1, ऑनलाइन शिक्षा 170% बढ़ी

Financial Literacy Series: जानें, क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, बजट और उसके प्रकार?