Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mor Raipur App: घर बैठे करें नल कनेक्‍शन और नामांतरण के आवेदन, एक क्लिक पर पर्यटन की जानकारी भी

    By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 01:38 PM (IST)

    मोर रायपुर एप (Mor Raipur App) के जरिये अब नए नल कनेक्शन से लेकर नामांतरण तक के छोटे-मोटे कार्य आसानी से हो जाएंगे। ये एप 9 नवंबर को दोबारा शुरू हो जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही आप आसानी से सभी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

    Hero Image
    मोर रायपुर एप के जरिये अब नए नल कनेक्शन से लेकर नामांतरण तक के छोटे-मोटे काम आसाानी से हो जाएंगे

    रायपुर, विकास सोनी। Mor Raipur App: नए नल कनेक्शन से लेकर नामांतरण तक के छोटे-मोटे कामों के लिए शहर के लोगों को अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोर रायपुर एप के जरिये अब आपको अनेकों कार्यों, उनके शुल्‍क के साथ पर्यटन स्थलों, शासकीय कार्यालयों की जानकारी सहित उनकी फीस का विवरण भी मिल जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नियर बाय मी ऑप्शन में कई नई चीजें भी जोड़ी गई हैं। इससे लोगों को काफी हद तक मोबाइल से ही सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। ये एप 9 नवंबर को दोबारा शुरू हो जाएगा। निगम की महापौर परिषद की बैठक में इस एप में मिलने वाली नई सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके विकल्प निगम की वेबसाइट पर भी दिए गए हैं।

    मोबाइल या वेबसाइट से ही संपत्ति कर जमा किया जाएगा

    अभी तक लोगों को संपत्ति कर जमा करने के लिए निगम के अंचल कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन इस नई व्यवस्था के अंतर्गत अब सभी घरों में क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगायी जा रही हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही आप आसानी से सभी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे इसमें किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

    पुराने रिकार्ड अपडेट

    मोर रायपुर आवेदन में निगम की वेबसाइट के अलावा संपत्ति कर विकल्प को भी अपडेट किया जा रहा है। अब तक 8500-9000 घरों में डिजिटल डोर नंबर प्लेट लग चुकी हैं। उनके पुराने संपत्ति कर रिकॉर्ड भी अपडेट किए गए हैं। जिन्होंने पिछले वर्ष का टैक्स जमा नहीं किया है, उसे भी जोड़ा गया है।

    100 किमी. के दायरे में 34 पर्यटन स्थल

    मोर रायपुर एप में कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। जिन पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है उन्हें भी जोड़ा जा रहा है। इसके अंतर्गत लोग 100 किमी के दायरे में पर्यटन स्थल ढूंढ सकते हैं और उसके बाद वे आसानी से लोकेशन के जरिए भ्रमण कर सकते हैं।

    नामांतरण की सुविधा भी आनलाइन

    अब नामांतरण की सुविधा भी आनलाइन मिलेगी, इसके लिए आपको अंचल या निगम मुख्यालय नहीं जाना होगा। आवेदन सिर्फ एक क्लिक में हो जाएगा। इसके लिए शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

    नगर निगम रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का कहना है कि मोर रायपुर आवेदन में कुछ सुधार कर इसे आम लोगों के लिए बहुमुखी बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें नया नल कनेक्शन, पर्यटन स्थल समेत कई विकल्प दिए गए हैं, जिनकी मदद से लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें -

    Madhya Pradesh: मंदिर के बंद कपाट देख नहीं लौटी उमा भारती, सुबह तक किया इंतजार

    Money laundering case: शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका आज आ सकता है फैसला