विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू, बोली- यहां भाई और बहन की शादी नहीं होती

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 21 Jan 2023 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:48 PM (IST)

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर में चल रहे दरबार कई लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। इसके साथ ...और पढ़ें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू

रायपुर, जेएनएन। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर में एक दरबार से भागने के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में दरबार कर अपने विरोधियों को जवाब दिया है।

तीन लोगों ने किया धर्म परिवर्तन

उधर, रायपुर में शनिवार को दरबार में ओडिशा के तीन लोगों ने धर्म वापसी कर सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की। एक मुस्लिम युवती ने भी हिंदू धर्म अपनाया है। मुस्लिम महिला का कहना है कि सनातन धर्म श्रेष्ठ है। इसमें भाई-बहन की शादी नहीं होती। तीन तलाक कहकर छोड़ नहीं दिया जाता। मंच से महाराज ने सभी का स्वागत किया।

भगोड़े के आरोपों पर दिया जवाब

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी। चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि आजमाना हो तो यहां दरबार में नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोग आ जाएं। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। हम सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं और झंडा गाड़कर रहेंगे।

समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने धीरेंद्र पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में मुझे जानकारी है। उन पर अंधविश्वास फैलाने के जो भी आरोप लगाए गए हैं वो गलत और बेतुके हैं।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि जावरा दरगाह में भी लोग जमीन पर लेटते और पीटते हैं, लेकिन उसके बारे में कही कोई भी बात नहीं करता है। अब तक किसी ने जावरा पर सवाल खड़े किए हैं? हिंदू महात्मा को लेकर ऐसी घटना होती है तो सवाल खड़े हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Bageshwar Dham: नागपुर के चैलेंज पर पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री का रायपुर में दरबार, बोले- यहां आकर आजमा लो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश के समर्थन में उतरे भाजपा नेता विजयवर्गीय बोले- "जावरा दरगाह पर बात क्यों नहीं होती"