विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में तेंदुओं की खाल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, फरार संदिग्धों की तलाश जारी

Published: Sun, 05 Apr 2026 04:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो तेंदुओं की खाल के साथ एक अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में तेंदुओं की खाल के साथ नौ गिरफ्तार। (AI Generated Image)

छत्तीसगढ़ में तेंदुओं की खाल के साथ नौ गिरफ्तार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बलरामपुर में दो तेंदुओं की खाल के साथ नौ गिरफ्तार।

  2. अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी से।

  3. वन विभाग फरार संदिग्धों की तलाश में जुटा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो तेंदुओं की खाल के साथ एक अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने तेंदुओं की खाल कहां से प्राप्त की, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।

आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग की संयुक्त टीम फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है। आशंका जताई गई है कि आरोपितों ने तेंदुओं का शिकार किया था। खाल की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। ये सभी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

वन विभाग की संयुक्त टीम संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके बैग से एक तेंदुए की खाल बरामद की गई। पूछताछ में अन्य आरोपितों की संलिप्तता सामने आने पर टीम ने कार्रवाई बढ़ाते हुए कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भी एक तेंदुए की खाल बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ चिड़ियाघर भेजा गया फुटहा फॉर्म का तेंदुआ, घर में घुसकर बच्ची को बनाया था निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।