विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dantewada: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छोला भटूरा खाकर बीमार हुए CRPF के 25 जवान, अस्पताल में हुए भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 19 Feb 2023 02:53 PM (GMT+05:30)

Dantewada News छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवान फूड प्वाइजनिंग के ...और पढ़ें

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छोला भटूरा खाकर बीमार हुए CRPF के 25 जवान (फाइल फोटो)
छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छोला भटूरा खाकर बीमार हुए CRPF के 25 जवान (फाइल फोटो)

दंतेवाड़ा, जागरण डेस्क। Dantewada News: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीस जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जवानों का इलाज बचेली अपोलो अस्पताल में जारी है।

अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया 17 तारीख को कैंप में छोला बठुरा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ जवानों को बचेली अपोलो अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती करवाया गया था।

बचेली अपोलो अस्पताल में पांच जवान एडमिट

अपोलो अस्पताल के डाक्टर एसएम हक ने बताया, 25 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था। 18 जवानों को तुरंत उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अभी जो भर्ती है उनकी स्थिति ठीक है। 17 फरवरी को जवानों को अस्पताल में लाया गया था।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: कांकेर में महिला नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन मशीनों को जलाया

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, भांग पीने से 16 से अधिक लोग हुए बीमार; अस्पताल में भर्ती