विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोमांस खिलाया, गर्भपात कराया, बच्चे का जबरन खतना...हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर करता था दुष्कर्म; दिल दहलाने वाली कहानी

Published: Tue, 27 May 2025 10:52 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लव जिहाद का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती ने बादशाह खान पर दुष्कर्म मारपीट ...और पढ़ें

धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।
धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।

जेएनएन, भिलाई। छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के भिलाई नगर कोतवाली थाने में 26 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर 28 वर्षीय बादशाह खान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली के टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे गो-मांस खिलाया गया, मारपीट कर मतांतरण के लिए मजबूर किया गया, दो बार उसका गर्भपात कराया गया और उसके पांच साल के बच्चे का उसकी मर्जी के बिना खतना करा दिया गया।

कोई आधिकारिक शादी या निकाह नहीं हुआ

युवती के अनुसार तीसरी बार गर्भवती होने पर उसने बच्चा गिराने की दवा देने की कोशिश की, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद बादशाह ने उर्दू में लिखे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाकर दावा किया कि वे पति-पत्नी हैं। कोई आधिकारिक शादी या निकाह नहीं हुआ।

युवती ने आरोप लगाया कि बादशाह अपनी दुकान छत्तीसगढ़ स्टूडियो के जरिए लड़कियों को अभिनेत्री बनाने का लालच देकर उन्हें फंसाता और शारीरिक शोषण करता था। उसने युवती की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर 'फुल नाइट एंजाय बुक नाउ' लिखा और उसका नंबर डाल दिया, जिससे उसे अश्लील काल्स आने लगे।

यह भी पढ़ें: सावरकर के नाम का दुरुपयोग रोकने की मांग वाली याचिका खारिज, CJI गवई बोले- ये मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।