सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खो जाए पैन कार्ड तो फिक्र नहीं, अब घर बैठे खुद ही बना पाएंगे पैन कार्ड

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 04:48 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 29 Mar 2017 01:13 PM (GMT+05:30)

अब आप जल्द ही अपने घर बैठकर खुद ही अपना पैन कार्ड बना पाएंगे।

खो जाए पैन कार्ड तो फिक्र नहीं, अब घर बैठे खुद ही बना पाएंगे पैन कार्ड
खो जाए पैन कार्ड तो फिक्र नहीं, अब घर बैठे खुद ही बना पाएंगे पैन कार्ड

नई दिल्ली (प्रवीण द्विवेदी): वित्तीय जरूरतों के लिए अहम दस्तावेज माने जाने वाले पैन कार्ड का आवेदन अब काफी आसान होने वाला है। आयकर विभाग ने इसके लिए एक खास फॉर्म जारी किया है जिसके जरिए आपको इसके खोने पर भी कोई टेंशन नहीं होगी। आईटीआर फाइलिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करना काफी अहम होता है। हमने ई-मुंशी के टैक्स एक्सपर्ट और चार्टेड अकाउंटेंट अंकित गुप्ता से इस नए पैन कार्ड के बारे में बात की है।

ई-मुंशी के टैक्स एक्सपर्ट अंकित गुप्ता ने बताया कि फिलहाल यह पैन कार्ड सिर्फ कंपनियों के लिए जारी किया गया है लेकिन जल्द ही यह आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो सकता है। सरकार की डिजिटल इंडिया की मुहिम के अंतर्गत लाए गए डिजिटल लॉकर की तर्ज पर अब आपका पेन कार्ड भी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर हमेशा उपलब्ध रहेगा।

पैन कार्ड पर लिखे नंबर और एल्फाबेट का मतलब जानते हैं आप, जानिए

पुराने पैन कार्ड से कैसे अलग:

इस तरह के पैन कार्ड का आवेदन फॉर्म तो पहले की ही तरह होगा, लेकिन इसको पाने और इसकी आपतक पहुंच का तरीका थोड़ा अलग है। यह आपके घर पर भी आएगा और इसे आप इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे खुद भी बना सकते हैं।

क्या होगा पैन कार्ड का पासवर्ड:

यह नया पैन कार्ड डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेगा। यानी आप अपना पासवर्ड एंटर कर कभी भी प्राप्त कर सकेंगे। कंपनियों के लिए यह पासवर्ड डेट ऑफ इनकार्पोरेशन (कंपनी के गठन की तारीख) और आम आदमियों के लिए डेट ऑफ बर्थ पासवर्ड होगा।

नए पैन कार्ड का फायदा:

नए पैन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर किसी सूरत में आपका पैन कार्ड खो जाए तो आप एक फॉर्म भरकर कलर्ड प्रिंट से साथ अपना पैन कार्ड खुद घर बैठे बना सकते हैं। यह उसी पैन कार्ड के जैसा मान्य होगा जैसा कि आयकर विभाग की ओर से जारी किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।