Yes Bank Share Target: और गिरेंगे यस बैंक के शेयर, ब्रोकरेज ने जताई बड़ी गिरावट की संभावना; दिया ये टारगेट
सुप्रीम कोर्ट के AT-1 बॉन्ड फैसले के बाद यस बैंक के शेयरों में गिरावट जारी है। जेपी मॉर्गन ने बैंक ...और पढ़ें
-1793692002948_m.webp)
यस बैंक के शेयरों पर जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट
HighLights
जेपी मॉर्गन ने यस बैंक शेयर का लक्ष्य 38% घटाया।
सुप्रीम कोर्ट के AT-1 बॉन्ड फैसले से पूंजी पर असर।
बैंक की भविष्य की कमाई के अनुमानों में भारी कटौती।
नई दिल्ली। 8415 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड को राइट-ऑफ करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यस बैंक (Yes Bank Share) के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है व इसमें गिरावट और गहरा सकती है। दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म, जेपी मॉर्गन ने यस बैंक के लिए अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। जेपी मॉर्गन ने यस बैंक के शेयरों पर टारगेट प्राइस 38% घटाया है, और यह 21 रुपये से घटाकर 13.10 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
जेपी मॉर्गन ने इस बैंक स्टॉक पर अपनी 'अंडरवेट' रेटिंग को बरकरार रखा है। यस बैंक के शेयर आज भी एक फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
जेपी मॉर्गन ने क्यों घटाया टारगेट?
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म, जेपी मॉर्गन ने कहा कि इस फैसले का यस बैंक की पूंजी स्थिति और कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। साथ ही, अगर बहाल किए गए AT-1 बॉन्ड पर कूपन भुगतान फिर से शुरू होते हैं, तो इसमें और गिरावट का जोखिम भी हो सकता है।
- जेपी मॉर्गन ने अपने अनुमानों में बॉन्ड की बहाली को शामिल किया है, लेकिन यह मानकर चला है कि बैंक को बॉन्ड धारकों को संचित ब्याज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
- इन बातों को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज का अनुमान है कि बैंक के FY27 के प्रॉफिट-लॉस अकाउंट पर 1,820 करोड़ रुपये का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, इसके कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET-1) कैपिटल रेशियो में लगभग 240 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आएगी, जिससे यह घटकर लगभग 11.4% रह जाएगा।
- जेपी मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 के लिए यस बैंक की कमाई को लेकर अपने अनुमानों को क्रमशः 136.3%, 7.7% और 19.7% तक घटा दिया है। जेपी मॉर्गन ने बीमा कमीशन से होने वाली आय में संभावित कमी से जुड़े जोखिमों की ओर भी इशारा किया है, जिससे कमाई पर दबाव और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें - ₹390 पर जाएगा ITC का शेयर? 22 एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग; FMCG कारोबार का 14 तिमाहियों में बेस्ट परफॉर्मेंस
हालांकि, यस बैंक के कामकाज में सुधार आया है और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 65% बढ़कर 1,080 करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन जेपी मॉर्गन का मानना है कि बैंक के सामने अभी भी संरचनात्मक चुनौतियां बनी हुई हैं।