IPO News: विशाल निर्मिति और नित्यस जेम्स आईपीओ की मिलीजुली लिस्टिंग, एक ने कराया फायदा तो दूसरे ने नुकसान
आज विशाल निर्मिति और नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी के दो मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए। विशाल निर्मिति की लिस्टिंग नकारात्मक रही, जबकि नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी ने प्रीमियम पर शुरुआत की।

दो आईपीओ हुए लिस्ट
HighLights
विशाल निर्मिति आईपीओ की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से नीचे हुई
नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी आईपीओ ने प्रीमियम पर सकारात्मक शुरुआत की
आज दो मेनबोर्ड आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज दो मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इनमें विशाल निर्मिति (Vishal Nirmiti IPO Listing) और नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी (Nityas Gems & Jewellery IPO Listing) शामिल हैं। इन दोनों की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस के मुकाबले बहुत अधिक अंतर के साथ नहीं हुई।
विशाल निर्मिति
इनमें पहला है विशाल निर्मिति, जिसकी लिस्टिंग निगेटिव रही। कंपनी का शेयर 220 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई और एनएसई दोनों पर ही 5 रुपये या 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 215 रुपये पर शुरुआत की। लिस्टिंग के बाद ये और गिरा है। करीब 10.40 बजे ये शेयर BSE पर आईपीओ प्राइस से 15.75 रुपये गिरकर 204.25 रुपये पर है।
बात करें आईपीओ के सब्सक्रिप्शन स्टेटस की, तो इसके पब्लिक इश्यू को 1.79 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ में प्राइस बैंड 208-220 रुपये था, जबकि लॉट साइज 68 शेयरों की थी। इसका आईपीओ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए खुला था।
नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी
नित्यस जेम्स एंड ज्वैलरी की लिस्टिंग पॉजिटिव रही। कंपनी का शेयर 75 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 7 रुपये या 9.33 फीसदी के प्रीमियम के साथ 82 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 5 रुपये या 6.67 फीसदी की तेजी के साथ 80 रुपये पर शुरुआत की। लिस्टिंग के बाद ये और चढ़ा है। ये शेयर BSE पर आईपीओ प्राइस से 11 रुपये चढ़कर 86 रुपये पर है।
बात करें आईपीओ के सब्सक्रिप्शन स्टेटस की, तो इसके पब्लिक इश्यू को 2.26 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ में प्राइस बैंड 70-75 रुपये था, जबकि लॉट साइज 200 शेयरों की थी। इसका आईपीओ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए खुला था।
ये भी पढ़ें - TCS Q2 Results: नतीजों से पहले टीसीएस के शेयर में तेजी, 3% उछला भाव; क्या है रिजल्ट्स से उम्मीद?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
