ज्वैलरी कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट का जल्द होगा एलान; साल भर में 343 फीसदी दिया है रिटर्न
उत्सव सीजी गोल्ड ज्वेल्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य FY30 ...और पढ़ें

बोनस शेयर जारी करेगी कंपनी (AI फोटो)
HighLights
उत्सव सीजी गोल्ड ज्वेल्स ने 1:1 बोनस शेयर घोषित किए
FY30 तक ₹4,000-5,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य
क्षमता विस्तार और दुबई में सहायक कंपनी की योजना
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्सव सीजी गोल्ड ज्वेल्स ने बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है। 23 अक्टूबर 2026 को कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। साथ ही कंपनी ने कैपेसिटी बढ़ाने, दुबई में प्रस्तावित सब्सिडियरी, नए ग्राहकों को जोड़ने और नेचुरल और लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के क्षेत्र में एंट्री करके 'उत्सव' (Utssav) को विकास के अगले चरण में जाने की तैयारी की है। इस चरण के जरिए कंपनी का टारगेट FY30 तक ₹4,000–5,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का है।
बोनस शेयर इश्यू की डिटेल
कंपनी शेयरधारकों को हर शेयर पर एक बोनस शेयर फ्री में देगी। मगर एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के नाम तय करने के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का एलान नहीं किया गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का एलान बाद में किया जाएगा।
शेयर प्राइस पर क्या पड़ता है असर?
ध्यान रहे कि किसी कंपनी द्वारा बोनस शेयर जारी करने पर शेयर की कीमत (Share Price) उसी अनुपात में कम हो जाती है। इससे कुल निवेश राशि पहले के बराबर ही बनी रहती है। जैसे कि यदि कोई कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करे और उसका शेयर प्राइस 100 रुपये पर है, तो एक शेयर का दाम आधा यानी 50 रुपये पर आ जाएगा।
शेयर का रिटर्न
उत्सव सीजी गोल्ड ज्वेल्स के शेयर ने काफी तगड़ा रिटर्न दिया है :-
- 1 महीने का रिटर्न - 28 फीसदी
- 3 महीने का रिटर्न - 82 फीसदी
- 6 महीने का रिटर्न - 280 फीसदी
- 1 साल का रिटर्न - 343 फीसदी
क्या करती है कंपनी?
उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड मुख्य रूप से 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट के क्यूबिक जिरकोनिया और अन्य आर्टिफिशियल पत्थरों से जड़े सोने के आभूषणों का डिजाइन, निर्माण, थोक बिक्री और निर्यात करती है। कंपनी अंगूठियां, झुमके (इयररिंग्स), पेंडेंट, कंगन, हार, घड़ियां और ब्रोच जैसे हल्के वजन के फैशन-उन्मुख आभूषण बनाती है।
ये भी पढ़ें - जियो प्लेटफॉर्म्स IPO अलॉटमेंट फाइनल: GMP मार रहा छलांग, लिस्टिंग के बाद क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
