सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI पर एमडीआर से Paytm को बंपर फायदे की उम्मीद! EBITDA में 70% तक उछाल संभव; शेयर पकड़ सकता है रफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:27 AM (IST)

₹2000 से अधिक के UPI पेमेंट पर चार्ज लगने से मर्चेंट्स पर असर पड़ेगा, लेकिन Paytm की पैरेंट कंपनी One97 ...और पढ़ें

पेटीएम के शेयर में आएगी तेजी या नहीं?

पेटीएम के शेयर में आएगी तेजी या नहीं?

HighLights

  1. ₹2000 से अधिक के UPI P2M ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लगेगा

  2. Paytm की EBITDA में 40-70% बढ़ोतरी का अनुमान गोल्डमैन सैक्स ने लगाया

  3. नए MDR से इंडस्ट्री को ₹20,600 करोड़ का नया रेवेन्यू पूल मिलेगा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगाने का एलान कर दिया गया है। इस चार्ज से मर्चेंट्स पर असर पड़ेगा। मगर पेमेंट एग्रीगेटर Paytm को फायदा हो सकता है। अनुमान है कि इसकी पैरेंट कंपनी, One97 कम्युनिकेशंस की EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) में 40% से 70% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह अनुमान ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने लगाया है।

क्या है एमडीआर का नियम?

मंगलवार को एक नोटिफिकेशन में नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा कि ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लगेगा, जबकि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेन-देन फ्री रहेंगे।
₹75,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन के लिए MDR की अधिकतम सीमा ₹300 तय की गई है, जबकि रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और खेती से जुड़े सामानों के लिए यह ₹5 होगी। म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज और स्टॉकब्रोकर पेमेंट के लिए MDR 0.02% होगा और इसकी अधिकतम सीमा भी ₹300 होगी।

इंडस्ट्री को होगा फायदा

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक नए MDR से इंडस्ट्री के लिए लगभग ₹20,600 करोड़ का नया रेवेन्यू पूल बन सकता है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसके लिए ₹16,000 करोड़ का अनुमान गया है।
गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "हम Paytm के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप दोनों तरह से सेंसिटिविटी एनालिसिस करते हैं और दोनों ही बताते हैं कि फाइनेंशियल ईयर 2028 में कंपनी की EBITDA में लगभग ₹1,400 करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है (बेहतरीन स्थिति में), हालांकि कॉम्पिटिशन के दबाव के कारण यह बढ़ोतरी कम भी हो सकती है।"

कितना चढ़ा शेयर?

2026 की शुरुआत से ही, जब MDR की चर्चा शुरू हुई, तब से अब तक Paytm के शेयर में 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि MDR की मात्रा और शेयरिंग रेश्यो निवेशकों की उम्मीदों से अधिक होने के कारण पेटीएम की EBITDA में बढ़ोतरी हो सकती है।

शेयर पर क्या है राय?

Paytm को कवर करने वाले 24 एनालिस्ट में से 18 ने "बाय" (खरीदने) और बाकी 6 ने "होल्ड" (बनाए रखने) की सलाह दी है। इसके शेयर पर ये भरोसा बताता है कि इसमें कमाई का मौका है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने Paytm के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,200 किया था। साथ ही इसने शेयर के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग भी बनाए रखी। नया टार्गेट प्राइस Paytm के IPO प्राइस ₹2,150 से भी ज्यादा है।
अगर ये शेयर 2200 रुपये तक जाता है, तो ये पहली बार होगा कि शेयर पहली बार आईपीओ प्राइस को पार करेगा, जो कि 2150 रुपये था। इसकी लिस्टिंग 1955 रुपये पर हुई थी।

ये भी पढ़ें - तांबा, पानी और बिजली का 'चक्रव्यूह': जाम्बिया में अनिल अग्रवाल की वेदांता से राष्ट्रपति ने कर दी अपील! खदानों को बचाना जरूरी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)