सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 नए आईपीओ, किसका GMP सबसे ज्यादा? पैसा लगाने से पहले चेक करें

Published: Sat, 31 Jan 2026 08:49 AM (IST)

अगले हफ्ते तीन नए एसएमई आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं, जिनमें एनएफपी संपूर्ण फूड्स, ग्रोवर ज्वेल्स ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 नए आईपीओ

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 नए आईपीओ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें एनएफपी संपूर्ण फूड्स (NFP Sampoorna Foods IPO), ग्रोवर ज्वेल्स (Grover Jewells IPO) और बायोपोल केमिकल्स (Biopol Chemicals IPO) के आईपीओ शामिल हैं। बता दें कि ये तीनों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। यानी अगले सप्ताह कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं आएगा। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल और चेक करें कि इन सभी का जीएमपी कितना चल रहा है।

NFP Sampoorna Foods IPO

एनएफपी संपूर्ण फूड्स का आईपीओ 4 फरवरी को खुलकर 6 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 0 चल रहा है। मगर लिस्टिंग किसी भी कंपनी का जीएमपी बढ़ और घट भी सकता है।

Grover Jewells IPO

ग्रोवर ज्वेल्स का आईपीओ भी 4 फरवरी को खुलकर 6 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 83-88 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी भी 0 चल रहा है।

Biopol Chemicals IPO

बायोपोल केमिकल्स का आईपीओ भी 6 फरवरी को खुलकर 10 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी भी 0 चल रहा है।

ये भी पढ़ें - Adani Power के प्रॉफिट में 19% की गिरावट, रेवेन्यू 9% हुआ कम; शेयर का क्या है हाल?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)