IPO News: अगले हफ्ते आ रहे हैं दो नए आईपीओ, निवेश के लिए रहें तैयार; चेक करें किसकी GMP उड़ा रहा गर्दा
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) आ रहे हैं। इनमें फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का एसएमई ...और पढ़ें

अगले हफ्ते 2 आईपीओ खुलने जा रहे हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से एक आईपीओ एसएमई कैटेगरी का और दूसरा मेनबोर्ड का होगा। जो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं, उनमें फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज (Fractal Industries IPO) और गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ (Gaudium IVF & Women Health IPO) शामिल हैं। आगे जानिए इन दोनों आईपीओ की डिटेल। साथ ही जानें किस आईपीओ का जीएमपी कितना चल रहा है।
Fractal Industries IPO
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जो कि 16 फरवरी को खुलकर 18 फरवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ शेयरों का प्राइस बैंड 205-216 रुपये है। वहीं लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इस आईपीओ में 600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। उसके बाद आप इतने ही शेयरों की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इसके शेयर का जीएमपी 6 रुपये चल रहा है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
Gaudium IVF & Women Health IPO
गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ का आईपीओ मेनबोर्ड कैटेगरी का होगा, जो कि 20 फरवरी को खुलकर 24 फरवरी को बंद होगा। इसने अभी आईपीओ के लिए शेयरों के प्राइस बैंड का एलान नहीं किया है। वहीं लॉट साइज का भी खुलासा नहीं हुआ है।
फिलहाल इसके शेयर के जीएमपी की भी शुरुआत नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें - गजब का पेनी स्टॉक! 5 साल में ₹50 हजार के बना दिए ₹19 लाख; खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
