सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार की गिरावट में भी दहाड़े ये 5 शेयर, निवेशकों को मिला बंपर मुनाफा; 5 दिन 78% तक की लगाई छलांग

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:37 PM (IST)

पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद पांच शेयरों ने निवेशकों को 78.5 ...और पढ़ें

5 दिन में 78 फीसदी तक रिटर्न (AI फोटो)

5 दिन में 78 फीसदी तक रिटर्न (AI फोटो)

HighLights

  1. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

  2. गिरावट के बावजूद 5 शेयरों ने दिया शानदार 78% रिटर्न

  3. क्यूबैक्स ट्यूबिंग्स ने दिया सर्वाधिक 78.47% का रिटर्न

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार नीचे फिसला। बीएसई सेंसेक्स 399.22 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में 205.9 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 5 ही दिन में 78.47 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

क्यूबैक्स ट्यूबिंग्स

क्यूबैक्स ट्यूबिंग्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 78.47 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 85.26 रुपये से 152.16 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की उछाल के साथ 152.16 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 217.99 करोड़ रुपये है।

शाम फोम

शाम फोम का शेयर पिछले हफ्ते 56.14 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 57 रुपये से 89 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 16 फीसदी की मजबूती के साथ 89 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 102.27 करोड़ रुपये है।

उमिया मोबाइल

उमिया मोबाइल शेयर पिछले हफ्ते 49.25 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 58.29 रुपये से 87 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 3.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 87 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 123.71 करोड़ रुपये है।

हेमंत सर्जिकल

हेमंत सर्जिकल का स्टॉक पिछले हफ्ते 49.13 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 415 रुपये से 618.90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 618.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 895.81 करोड़ रुपये है।

विक्रम अरोमा

विक्रम अरोमा का स्टॉक पिछले हफ्ते 48.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 93.27 रुपये से 138.15 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 43.32 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 344.49 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - मोदीनगर को बसाने वाले गुजरमल के बेटे की कहानी! सिंगापुर में खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य; पिता की विरासत को बनाया इंटरनेशनल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)