सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 दिन में 5 शेयरों ने दिया 70% तक रिटर्न, निवेशकों की हो गई मौज; आपके पास है कोई?

Published: Sat, 31 Jan 2026 12:30 PM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस ...और पढ़ें

4 दिन में 70% तक रिटर्न देने वाले शेयर

4 दिन में 70% तक रिटर्न देने वाले शेयर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। फिर भी शेयर बाजार (Stock Market Last Week) के दोनों प्रमुख इंडेक्स ऊपर चढ़े। BSE सेंसेक्स 732.08 अंक या 0.89% चढ़कर 82,269.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 272 अंक या 1.08% बढ़कर 25,320.65 पर सेटल हुआ। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 दिन (सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था) में निवेशकों को 70 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

Colinz Laboratories Share Price

कोलिन्ज लेबोरेटरीज का शेयर पिछले हफ्ते 46.25 रुपये से उछलकर 78.70 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 70.16 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 1.22 रुपये या 1.53 फीसदी गिरकर 78.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.83 करोड़ रुपये है।

Paras Petrofils Share Price

पारस पेट्रोफिल्स का शेयर पिछले हफ्ते 1.65 रुपये से उछलकर 2.70 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 63.64 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 0.45 रुपये या 20 फीसदी उछलकर 2.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 89.57 करोड़ रुपये है।

Gokak Textiles Share Price

गोकाक टेक्सटाइल्स के शेयर ने पिछले हफ्ते 46.97 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 54.42 रुपये से उछलकर 79.98 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 0.37 रुपये या 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 80.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 52.19 करोड़ रुपये है।

Jaihind Synthetics Share Price

जयहिंद सिंथैटिक्स के शेयर ने पिछले हफ्ते 40.63 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 40.71 रुपये से उछलकर 57.25 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 9.54 रुपये या 20 फीसदी मजबूती के साथ 57.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 35.46 करोड़ रुपये है।

Integra Essentia Share Price

लिस्ट में आखिरी नाम है इंटेग्रा एसेंशिया के शेयर ने पिछले हफ्ते 34.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका रेट 1.29 रुपये से उछलकर 1.74 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को ये 0.18 रुपये या 11.54 फीसदी मजबूती के साथ 1.74 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 184.62 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - Stock Market Holidays: फरवरी में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)