सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर हों तो ऐसे! 6 दिन में 76% तक दिया रिटर्न, इन 5 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल

Published: Sun, 08 Feb 2026 01:10 PM (IST)

पिछले 6 दिन के कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान पांच शेयरों (Top ...और पढ़ें

6 दिन में 76 फीसदी तक उछलने वाले 5 शेयर

6 दिन में 76 फीसदी तक उछलने वाले 5 शेयर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। पिछला कारोबारी हफ्ता 6 दिन का रहा, क्योंकि रविवार 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने के कारण शेयर बाजार खुला रहा। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,310.62 अंक या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 83,580.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 373.05 अंक या 1.47 प्रतिशत बढ़कर 25,693.70 पर सेटल हुआ। वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 6 दिन 76% तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

Genus Prime Infra Share Price

जीनस प्राइम इंफ्रा का शेयर लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिसने बीते हफ्ते 76.40 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 18.22 रुपये से 32.14 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.92 रुपये या 9.99 फीसदी उछलकर 32.14 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 47.97 करोड़ रुपये है।

Stratmont Industries Share Price

स्ट्रैटमोंट इंडस्ट्रीज का शेयर बीते हफ्ते 61.11 फीसदी उछला और 55.87 रुपये से 90.01 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 रुपये या 20 फीसदी उछलकर 90.01 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 256.51 करोड़ रुपये है।

Tijaria Polypipes Share Price

तिजारिया पॉलीपाइप्स का शेयर 4.24 रुपये से 6.76 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 59.43 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 0.40 रुपये या 6.29 फीसदी उछलकर 6.76 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.27 करोड़ रुपये है।

Loyal Textile Mills Share Price

लॉयल टेक्सटाइल्स का शेयर लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जिसने बीते हफ्ते 58.30 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 192.55 रुपये से 304.80 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 50.80 रुपये या 20 फीसदी उछलकर 304.80 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 150.67 करोड़ रुपये है।

TTI Enterprise Share Price

टीटीआई एंटरप्राइज का लिस्ट में आखिरी नंबर है। इसके शेयर ने बीते हफ्ते 52.83 फीसदी रिटर्न दिया, जो कि 6.36 रुपये से 9.72 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.11 रुपये या 1.14 फीसदी उछलकर 9.72 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 24.69 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - Adani Power vs Tata Power: Q3 नतीजों के बाद किस शेयर पर लगाएं दांव? ये कराएगा ज्यादा फायदा; चेक करें टार्गेट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)