शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन 5 शेयरों ने निवेशकों को दिया 59% तक बंपर रिटर्न; 5 दिन में ही किया कमाल
पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आठ सप्ताह बाद तेजी दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत हुए। ...और पढ़ें

5 दिन में 59 फीसदी रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)
HighLights
आठ हफ्ते बाद शेयर बाजार में साप्ताहिक तेजी
पांच शेयरों ने दिया 59% तक शानदार रिटर्न
पैजसन एग्रो इंडिया रहा सबसे ऊपर, 58.86% रिटर्न
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। कई सप्ताह बाद शेयर बाजार ने वापसी की। बीते हफ्ते सेंसेक्स 562.63 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,472.33 और निफ्टी 98.50 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,520.45 पर था। यह आठ हफ्ते बाद पहला मौका था, जब शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद हुआ।
बढ़त वाले इस हफ्ते में कई शेयर चमके, जिनमें से 5 ने निवेशकों को 59 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
पैजसन एग्रो इंडिया
पैजसन एग्रो इंडिया का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 58.86 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 214 रुपये से 339.95 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की उछाल के साथ 30.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 807.98 करोड़ रुपये है।
अन्ना इंफ्रास्ट्रक्चर्स
अन्ना इंफ्रास्ट्रक्चर्स का शेयर पिछले हफ्ते 44.57 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 23.31 रुपये से 33.70 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.66 फीसदी की मजबूती के साथ 33.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12.81 करोड़ रुपये है।
माई मनी सिक्योरिटीज
माई मनी सिक्योरिटीज शेयर पिछले हफ्ते 43.81 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 34.51 रुपये से 49.63 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 49.63 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 83.38 करोड़ रुपये है।
प्रदीप मेटल्स
प्रदीप मेटल्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 43.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 445 रुपये से 636.90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 7.88 फीसदी की तेजी के साथ 636.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1100 करोड़ रुपये है।
एथेना कंस्ट्रक्शन्स
एथेना कंस्ट्रक्शन्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 43.05 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 3.67 रुपये से 5.25 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 19.6 फीसदी की तेजी के साथ 5.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3.94 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - कैशियर से उद्योगपति बनने का अनोखा सफर: ऐसे गूजरमल मोदी ने बसाया ऐतिहासिक मोदीपुरम! मोदीनगर जैसा है रोचक इतिहास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
