Tech Mahindra में बोनस शेयर पाने का आखिरी मौका, मिलेंगे 1:1 रेशियो में स्टॉक; चेक करें रिकॉर्ड डेट
टेक महिंद्रा के शेयर 27 नवंबर को फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी 1:1 बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट के करीब है। निवेशकों के लिए बोनस इश्यू के लिए पात्र होने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है।

HighLights
टेक महिंद्रा 1:1 बोनस इश्यू के लिए तैयार।
बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर, 2026।
पात्रता के लिए शेयर खरीदने की अंतिम तिथि 27 नवंबर।
नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Shares) के शेयर 27 नवंबर को फोकस में रहेंगे। क्योंकि, यह कंपनी अपने 1:1 बोनस इश्यू की 'रिकॉर्ड डेट' के करीब पहुंच रही है। कंपनी ने अक्टूबर में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ इस बोनस इश्यू का एलान किया था। खास बत है कि 11 वर्षों में टेक महिंद्रा का यह पहला बोनस इश्यू है। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2015 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। टेक महिंद्रा के शेयर 26 नवंबर को 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 1854.80 रुपये पर बंद हुए।
क्या है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट?
23 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में टेक महिंद्रा ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 'सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमिटी' ने बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता तय करने के उद्देश्य से सोमवार, 30 नवंबर 2026 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में निर्धारित किया है।
बोनस इश्यू रेशियो: 1:1
रिकॉर्ड डेट: 30 नवंबर, 2026
अलॉटमेंट की तारीख: 1 दिसंबर, 2026
ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध बोनस शेयर: 2 दिसंबर, 2026
27 नवंबर आखिरी तारीख
इसका मतलब यह है कि T+1 सेटलमेंट के अनुसार, निवेशकों के लिए कंपनी के शेयर खरीदने और बोनस इश्यू के लिए पात्र होने की आखिरी तारीख शुक्रवार, 27 नवंबर है। कंपनी ने बोनस शेयरों के अलॉटमेंट के लिए 1 दिसंबर, 2026 की तारीख तय की है। नए जारी किए गए शेयर 2 दिसंबर, 2026 से स्टॉक एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपनी अधिकृत शेयर पूंजी को 924.3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी दिया था।
ये भी पढ़ें - Multibagger Share: आशीष कचोलिया के मल्टीबैगर शेयर में बंपर उछाल, दिग्गज निवेशक ने एक दिन में कमाए 717157402 रुपये
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)