वेदांता और TCS में डिविडेंड पाने का आखिरी मौका! एक कंपनी दे रही 1200% का लाभांश, क्या है रिकॉर्ड डेट?
आज (13 अक्टूबर) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और वेदांता लिमिटेड के डिविडेंड का लाभ उठाने का आखिरी मौका है, क्योंकि ...और पढ़ें

वेदांता और TCS में डिविडेंड पाने का आखिरी मौका! एक कंपनी दे रही 1200% का लाभांश, क्या है रिकॉर्ड डेट?
HighLights
TCS और वेदांता डिविडेंड का आज आखिरी मौका।
14 अक्टूबर को दोनों शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
TCS ₹12, वेदांता ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड देगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पोर्टफोलियो में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के शेयर हैं, या फिर आप इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज यानी कि 13 अक्टूबर का दिन बहुत खास है। दोनों कंपनियों के डिविडेंड (Vedanta Dividend) का लाभ उठाने के लिए आज आखिरी मौका है, क्योंकि कल यानी कि 14 अक्टूबर को ये दोनों शेयर एक्स डिविडेंड (Ex Dividend) ट्रेड करेंगे।
शेयर बाजार के नियमों (Share Market Rules) के मुताबिक, किसी भी कंपनी के डिविडेंड या बोनस का फायदा पाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से ठीक एक कारोबारी दिन पहले, उस कंपनी के शेयर खरीदने होते हैं। अगर रिकॉर्ड डेट से पहले निवेशकों के डिमेट अकाउंट में इन कंपनियों के शेयर नहीं होंगे, तो उन्हें डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं ये दोनों कंपनियां कितना डिविडेंड दे रहीं है।
TCS कितना डिविडेंड दे रही?
देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹12 डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी ने इसके लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। मालूम हो कि इस साल टीसीएस चौथी बार एक्स-डिविडेंड ट्रे़ड करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने ₹12 का डिविडेंड दिया था। वहीं, इस साल जनवरी में कंपनी ने कुल ₹57 का डिविडेंड (46 रुपये स्पेशल और 11 रुपये अंतरिम डिविडेंड) दिया था।
टीसीएस के शेयर की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इसके एक शेयर की प्राइस ₹2,229.50 है। आज के दिन की बात करें तो आज इसके शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि, पिछले एक साल में इसके शेयरों में करीब 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मालूम हो कि टीसीएस की फेस वैल्यू ₹1 है, यानी कि वो निवेशकों को 1200 फीसदी का लाभांश दे रही है।
वेदांता लिमिटेड कितना डिविडेंड दे रही?
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने भी निवेशकों को मालामाल करने की तैयारी की है। कंपनी ने डिमर्जर के बाद पहली बार डिविडेंड देने का एलान किया। ऐसे में वेदांता लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹5 डिविडेंड देने का एलान किया है। इसके लिए भी 14 अक्टूबर यानी कल की तारीख रिकॉर्ड डेट घोषित की गई है
वेदांता के शेयर की बात करें तो टीसीएस के मुकाबले आज वेदांता के शेयरों में हल्की सुस्ती देखने को मिली। एनएसई पर खबर लिखे जाने तक ये शेयर ₹256.85 पर ट्रेड करता हुआ दिखा। हालांकि, पिछले एक साल का प्रदर्शन देखें तो वेदांता के निवेशकों को करीब 50% का तगड़ा रिटर्न मिला है।
Disclaimer: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन होता है। यहां दी गई जानकारी सिर्फ खबरों पर आधारित है। किसी भी तरह के निवेश या ट्रेडिंग से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड निवेशक की मौत के बाद कौन होता है उन पैसों का हकदार? SEBI के नए नियम को समझिए
