HCL Tech Q2 Result: आईटी कंपनी को हुआ ₹5132 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को हर शेयर पर मिलेगा ₹12 डिविडेंड
एचसीएल टेक ने Q2 में ₹5,132 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछली तिमाही से 11% अधिक है। कंपनी ...और पढ़ें

HighLights
Q2 में शुद्ध लाभ ₹5,132 करोड़, 11% की वृद्धि।
कंपनी ने प्रति शेयर ₹12 अंतरिम लाभांश घोषित किया।
राजस्व वृद्धि अनुमान 2.5-4% तक बढ़ाया गया।
नई दिल्ली। टीसीएस के बाद आईटी सेक्टर की एक और दिग्गज कंपनी, एचसीएल टेक (HCL Tech Q2 Result) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में HCL टेक्नोलॉजीज़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट 11% बढ़कर ₹5,132 करोड़ बताया, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट ₹4,626 करोड़ था। वहीं, सालाना आधार पर नेट प्रॉफ़िट में 21.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। निवेशकों के लिए सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने हर इक्विटी शेयर पर ₹12 अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है।
HCL Q2 रिजल्ट के अहम आंकड़े
- Q2 में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.2 प्रतिशत रहा, जिसमें QoQ आधार पर 131 bps और YoY आधार पर 71 bps की बढ़ोतरी हुई।
- एचसीएल टेक ने एडवांस्ड AI से $219 मिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया, जो QoQ आधार पर 28.4 प्रतिशत और YoY आधार पर 78 प्रतिशत ज़्यादा है।
- IT कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q1FY27 में 34,579 करोड़ रुपये से 3% बढ़कर Q2FY27 में 35,620 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर (YoY), रेवेन्यू में 11.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
- Q2 में कंपनी की नई डील से होने वाली कमाई $3.24 बिलियन रही, जो काफी मजबूत है। इसमें मर्सिडीज-बेंज के साथ हुई $1.14 बिलियन की बड़ी AI डील भी शामिल है।
कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस पर क्या कहा?
इन आंकड़ों के चलते HCLTech ने पूरे साल के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 1-4 प्रतिशत से बदलकर 2.5-4 प्रतिशत कर दिया है, यानी अनुमान की निचली सीमा को बढ़ा दिया है। पूरे साल (FY27) के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान 17.5-18.5 प्रतिशत पर ही बनाए रखा गया है।
ये भी पढ़ें - भारत के रिटेल किंग को लगा झटका! 52-हफ्तों के लो पर आया शेयर; कमाई-प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद Q2 नतीजों में दिखी टेंशन!
HCLTech के CEO और MD, C विजयकुमार ने कहा, "हमने एक मज़बूत तिमाही का प्रदर्शन किया, जिसमें नई बुकिंग $3.3 बिलियन रही - जो पिछले साल की तुलना में 27% ज़्यादा है - और इससे पहली छमाही की बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई। EBIT मार्जिन पिछली तिमाही के मुकाबले 131 bps बढ़कर 18.2% हो गया। अलग-अलग सेक्टर और इलाकों में बढ़ोतरी के साथ सर्विस सेक्टर में पिछली तिमाही के मुकाबले 3.0% की ग्रोथ हुई, जबकि कुल रेवेन्यू में 2.3% की बढ़ोतरी हुई।"
