भारत के रिटेल किंग को लगा झटका! 52-हफ्तों के लो पर आया शेयर; कमाई-प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद Q2 नतीजों में दिखी टेंशन!
अरबपति राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) के शेयर सोमवार को 3% गिरे, क्योंकि Q2 FY27 में राजस्व वृद्धि ...और पढ़ें

डीमार्ट का शेयर गिरा
HighLights
DMart के शेयर Q2 नतीजों के बाद 3% गिरे
राजस्व बढ़ा पर मुनाफा उम्मीद से कम रहा
ब्रोकरेज फर्मों ने DMart पर अलग-अलग राय दी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी राधाकिशन दमानी, जिन्हें भारत का रिटेल किंग कहा जाता है, की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 3% की गिरावट आई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रेवेन्यू ग्रोथ और कंज्यूमर डिमांड में सुधार के बावजूद, कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे मुनाफे के मामले में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।
यह स्टॉक करीब साढ़े 10 बजे 3,415.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिससे यह BSE 500 और NSE 500 इंडेक्स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में से एक बन गया। इस समय शेयर में 3 फीसदी की गिरावट है।
आज कंपनी का शेयर ₹3366 तक फिसला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
नतीजों से पहले भी गिरा था शेयर
नतीजों से पहले शुक्रवार को भी DMart के शेयरों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 2026 में अब तक इस स्टॉक में 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 50 में 13.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
ब्रोकरेज फर्म्स का क्या है नजरिया?
DMart के शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस बंटे हुए हैं। एक तरफ CLSA ने इसमें अच्छी बढ़त का अनुमान लगाया है, तो वहीं दूसरी तरफ Citi ने स्टोर की घटती प्रोडक्टिविटी, बढ़ती लागत और क्विक-कॉमर्स से मिल रही टक्कर को लेकर चिंता जताते हुए अपना मंदी वाला रुख बनाए रखा है।
CLSA ने 5,723 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग भाव से इसमें लगभग 63 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है।
जेफरीज ने अपनी 'होल्ड' रेटिंग तो बनाए रखी, लेकिन मुनाफे को लेकर चिंता के कारण टारगेट प्राइस घटाकर 4,000 रुपये कर दिया, जबकि मांग अच्छी बनी हुई है। ब्रोकरेज ने खाने-पीने के सामान की बिक्री का अधिक हिस्सा (फूड मिक्स), कम ग्रॉस मार्जिन, मजदूरी की लागत में बढ़ोतरी और इन्वेंट्री बढ़ने जैसी बातों की ओर इशारा किया।
कैसे रहे कंपनी के नतीजे?
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 743.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट का दर्ज किया। वहीं इसका रेवेन्यू 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये हो गया।
EBITDA 15 प्रतिशत बढ़कर 1,394 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि मार्जिन एक साल पहले के 7.3 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत रह गया।
ये भी पढ़ें - कैशियर से उद्योगपति बनने का अनोखा सफर: ऐसे गूजरमल मोदी ने बसाया ऐतिहासिक मोदीपुरम! मोदीनगर जैसा है रोचक इतिहास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
