सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Technologies लाई बैठे-बैठे कमाई का मौका! इस एलान से शेयर ने भी लगाई 9% की छलांग; नोट कर लें ये जरूरी डेट

Published: Tue, 05 May 2026 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2026 02:07 PM (IST)

टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में Q4 FY26 के मजबूत नतीजों और विशेष लाभांश की घोषणा के बाद 9% से अधिक ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबार में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर (Tata Technologies Share Price Today) में जबरदस्त उछाल आया। यह शेयर 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 659.80 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुँच गया। शेयर 602.05 रुपये पर खुला और इसमें लगातार मजबूती बनी हुई है। करीब साढ़े 10 बजे भी ये 8.11 फीसदी की मजबूती के साथ 639 रुपये पर है। मगर ये तेजी आई क्यों? आइए जानते हैं।

ये है तेजी की वजह

टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में तेजी कंपनी के मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों के बाद आई है, जिसमें कंपनी ने अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और 204.17 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में इसका प्रॉफिट 188.87 करोड़ रुपये रहा था।

बात करें रेवेन्यू की, तो उसमें में बढ़ोतरी हुई। बल्कि प्रॉफिट से ज्यादा अहम टाटा टेक का रेवेन्यू ही रहा। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.29 प्रतिशत बढ़कर 1,572.22 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तिमाही आधार पर, दिसंबर तिमाही के 1,365.73 करोड़ रुपये के मुकाबले रेवेन्यू में 15.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सर्विसेज सेगमेंट से ग्रोथ को मिला सपोर्ट

सर्विसेज सेगमेंट ने कंपनी के प्रदर्शन को सपोर्ट जारी रखा। सर्विसेज से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.1 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 1,219.6 करोड़ रुपये हो गया। इसके टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस सेगमेंट में ज्यादा मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। इस सेगमेंट का रेवेन्यू 352.6 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 34.8 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 15.4 प्रतिशत अधिक है।

कैसा रहा ऑपरेटिंग परफॉर्मंस?

टाटा टेक्नोलॉजीज का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। तिमाही में EBITDA 252.1 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 30.7 प्रतिशत अधिक है।
EBITDA मार्जिन 16 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले साल के 18.2 प्रतिशत के मुकाबले कम रहा, लेकिन पिछली तिमाही के 14.1 प्रतिशत के मुकाबले इसमें सुधार हुआ, जो प्रॉफिटेबिलिटी में रिकवरी का संकेत देता है।

शेयरहोल्डर्स के लिए खास एलान

टाटा टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने प्रति शेयर 8.35 रुपये के फाइनल डिविडेंड के साथ-साथ प्रति शेयर 3.35 रुपये के एक बार के स्पेशल डिविडेंड को भी अप्रूव किया है। इसके साथ ही, FY26 के लिए कुल भुगतान बढ़कर प्रति इक्विटी शेयर 11.70 रुपये हो जाता है, जो AGM में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

ध्यान रहे कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट 16 जून, 2025 तय की गई है। ध्यान रहे कि जिन लोगों के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होते हैं, उन्हें डिविडेंड मिलता है। उनके खाते में तय तारीख पर डिविडेंड का पैसा आ जाता है। आपको बस करना ये होता है कि रिकॉर्ड डेट से पहले-पहले कंपनी के शेयर खरीद लें।

ये भी पढ़ें - Stock Market Today Live: गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और मारुति फिसले; रुपये की भी कमजोर शुरुआत

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)