Tata Motors PV Shares: कमजोर नतीजों के बाद 9% तक टूटे TMPV के शेयर, ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर Q2 FY27 के नतीजों के बाद 9% गिरे, कंपनी को ₹5,451 करोड़ का शुद्ध ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में भारी गिरावट
HighLights
टाटा मोटर्स PV शेयर Q2 नतीजों के बाद 9% तक टूटे।
कंपनी को दूसरी तिमाही में ₹5,451 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ।
ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है।
नई दिल्ली। FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में तेज गिरावट आ गई है और कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9 फीसदी तक टूट गए हैं। हालांकि, कमजोर नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्म्स का इस स्टॉक को लेकर नजरिया काफी हद तक पॉजिटिव है। कंपनी के शेयर 272 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 262 रुपये का निचला स्तर छू लिया। हालांकि, लोअर लेवल से रिकवरी के बाद अब 267 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को दूसरी तिमाही (Q2FY27) में ₹5,451 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले यह नुकसान ₹6,368 करोड़ था, जो अब कम हो गया है। जगुआर लैंड रोवर (JLR) के वॉल्यूम में सुधार से रीस्ट्रक्चरिंग की लागत और एसेट इम्पेयरमेंट (संपत्ति के मूल्य में कमी) के असर को कम करने में मदद मिली।
TMPV पर ब्रोकरेज के टारगेट
- एलारा सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स PV पर अपनी 'एक्युमुलेट' (accumulate) रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹338 से घटाकर ₹314 कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने JLR और भारत के PV कारोबार के लिए अपने वैल्यूएशन मल्टीपल्स को पहले जैसा ही बनाए रखा है।
- ब्रोकरेज ने बताया कि भारत में PV (पैसेंजर व्हीकल) रेवेन्यू 53 प्रतिशत उछल गया, जो उनके अनुमान से अधिक है। इसकी मुख्य वजह उम्मीद से बेहतर रियलाइजेशन रही। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए अपनी 'बाय' (खरीदने की) सलाह बरकरार रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹360 कर दिया है।
ये भी पढ़ें - Kaynes Share Price: कमजोर नतीजों से औंधे मुंह गिरा केन्स टेक्नोलॉजी का शेयर, 17% से अधिक फिसला; फिर भी ₹3580 तक टारगेट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)+