IHCL Share Price: TATA के ताज होटल वाले शेयरों में तूफानी तेजी, नतीजों के बाद 6% चढ़े; ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
टाटा समूह की इंडियन होटल्स के शेयर दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 5% से अधिक उछले, कंपनी का शुद्ध ...और पढ़ें

टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स के शेयरों में तेजी
HighLights
इंडियन होटल्स के शेयर Q2 नतीजों के बाद 5% से ज्यादा चढ़े।
कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23% बढ़कर 349.49 करोड़ हुआ।
ब्रोकरेज फर्मों ने IHCL के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाए, 'बाय' रेटिंग बरकरार।
नई दिल्ली। ताज होटल और ताज समूह की होटल्स का संचालन करने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स (Indian Hotels Share) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के स्टॉक्स 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। सुबह यह शेयर 762 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 793.70 रुपये का हाई लगा दिया। टाटा ग्रुप की इस होटल कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 23% बढ़ गया है और यह बढ़कर 349.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 284.92 करोड़ रुपये था।
इंडियन होटल्स के नतीजों के बाद घरेलू और ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने अपनी राय जाहिर की है और टारगेट प्राइस दिए हैं।
IHCL के शेयरों पर ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस
- जेफरीज ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) पर अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 875 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है।
- जेफरीज ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के लिए 900 रुपये का बेस-केस टारगेट प्राइस तय किया है, जिसका मतलब है कि मौजूदा बाजार भाव से इसमें लगभग 18 प्रतिशत की तेजी आ सकती है।
- गोल्डमैन सेस ने अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और अपना टारगेट प्राइस 870 रुपये से बढ़ाकर 890 रुपये कर दिया है। यह नया टारगेट प्राइस, 763.45 रुपये के मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 16.6 प्रतिशत की बढ़त का संकेत देता है।
- मैक्वेरी ने अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और अपना टारगेट प्राइस 840 रुपये से बढ़ाकर 860 रुपये कर दिया है, जिसका मतलब है कि इसमें लगभग 12.6 प्रतिशत की तेजी आ सकती है।
- मोतीलाल ओसवाल ने भी 870 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग को दोहराया है। यह टारगेट मौजूदा बाजार भाव से लगभग 14 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है।
ये भी पढ़ें - क्या और गिरेंगे हिंदुस्तान जिंक के शेयर? वेदांता समूह के स्टॉक पर MOFSL ने दी रेटिंग; जानिए टारगेट प्राइस
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
