टाटा केमिकल्स के शेयर में लगा 20% अपर सर्किट, टाटा संस पर RBI के फैसले से उछला भाव
आरबीआई द्वारा टाटा संस की नॉन-बैंक लेंडर के तौर पर डी-रजिस्टर करने की अर्जी ठुकराए जाने के बाद टाटा केमिकल्स ...और पढ़ें

टाटा केमिकल्स में लगा अपर सर्किट
HighLights
आरबीआई ने टाटा संस की डी-रजिस्ट्रेशन अर्जी ठुकराई
टाटा केमिकल्स के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा
टाटा संस की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग की संभावना बढ़ी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज मंगलवार के कारोबार में टाटा केमिकल्स के शेयर में 20% अपर सर्किट लग गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा टाटा संस की नॉन-बैंक लेंडर के तौर पर डी-रजिस्टर करने की अर्जी ठुकरा दी है। इस फैसले से कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के और करीब आ गई, जिसके बाद टाटा केमिकल्स के स्टॉक में अपर सर्किट लगा।
टाटा संस ने RBI से कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के तौर पर डी-रजिस्टर करने के लिए अर्जी दी, क्योंकि नियमों के तहत उसे लिस्ट होना पड़ सकता था। 100 साल से ज्यादा पुरानी यह होल्डिंग कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एयर इंडिया जैसे कई कारोबारों को कंट्रोल करती है और प्राइवेट कंपनी ही बने रहना चाहती है।
इसलिए लिस्ट होना जरूरी
अब टाटा संस को कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के तौर पर क्लासिफाई किया गया है और यह नॉन-बैंक लेंडर्स के लिए RBI के नियमों के दायरे में आती है। इन नियमों के मुताबिक, जिन कंपनियों की एसेट्स 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हैं या जिनकी पब्लिक फंड्स तक सीधी या इनडायरेक्ट पहुंच है, उन्हें लिस्ट होना जरूरी है।
मार्च 2025 तक टाटा संस की स्टैंडअलोन एसेट्स कुल 1.75 लाख करोड़ रुपये थीं।
और किन टाटा शेयरों में तेजी?
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर 15 सितंबर को 13% से ज्यादा की बढ़त आई और ये मंगलवार को निफ्टी 500 इंडेक्स पर टाटा केमिकल्स के साथ सबसे अधिक बढ़त वाला स्टॉक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर भी 4.5% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि टाटा स्टील का शेयर मामूली बढ़त दिखा रहा है।
टाटा संस में कितनी हिस्सेदारी?
लिस्टेड टाटा ग्रुप कंपनियों में, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की टाटा संस में 3.06% हिस्सेदारी है, जबकि टाटा केमिकल्स के पास 2.53% हिस्सेदारी है। टाटा पावर के पास 1.65% हिस्सेदारी है, जबकि इंडियन होटल्स, टाटा कंज्यूमर और टाटा इन्वेस्टमेंट के पास क्रमशः 1.11%, 0.4% और 0.25% हिस्सेदारी है।
ये भी पढ़ें - तांबा, पानी और बिजली का 'चक्रव्यूह': जाम्बिया में अनिल अग्रवाल की वेदांता से राष्ट्रपति ने कर दी अपील! खदानों को बचाना जरूरी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
