सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका की Organon को खरीदेगा ये भारतीय अरबपति, खेलेगा ₹1.10 लाख करोड़ का दांव; पिता से उधार लेकर शुरू किया था कारोबार

Published: Mon, 27 Apr 2026 08:45 AM (IST)

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने न्यूयॉर्क की हेल्थ-केयर कंपनी Organon & Co. को $11.75 बिलियन में खरीदने की घोषणा की ...और पढ़ें

सन फार्मा खरीदेगी अमेरिकी कंपनी Organon

सन फार्मा खरीदेगी अमेरिकी कंपनी Organon

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने न्यूयॉर्क में लिस्टेड महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली हेल्थ-केयर कंपनी Organon & Co. को खरीदने कै एलान किया है। यह पिछले कई सालों में भारत की सबसे बड़ी आउटबाउंड डील्स में से एक होने जा रही है।
सन फार्मा Organon के हर शेयर के लिए $14 का भुगतान करेगी, जिससे कंपनी की एंटरप्राइज वैल्यूएशन $11.75 बिलियन (1.10 लाख करोड़ रुपये) हो जाएगी। Sun Pharma इस खरीदारी के लिए उपलब्ध कैश रिसॉर्सेज और बैंकों से मिलने वाली फाइनेंसिंग सुविधा का यूज करेगी।

Organon पर ₹83 हजार करोड़ का कर्ज

इस डील को Sun Pharma और Organon, दोनों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि यह डील 2027 की शुरुआत में पूरी हो जाएगी, मगर इसके लिए रेगुलेटरी और Organon के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी जैसी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
ऑर्गनॉन, जिसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग $3 बिलियन (28261 करोड़ रुपये) है, में जर्मनी की ग्रुनेनथल और प्राइवेट इक्विटी फर्मों सहित दूसरे बोली लगाने वालों ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। न्यू जर्सी में स्थित यह कंपनी 2021 में Merck & Co. से अलग हुई थी और पिछले साल के आखिर तक इस पर कुल लगभग $8.8 बिलियन (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज था।

भारत की सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी

सन फार्मा भारत की सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी है और इसकी मार्केट कैपिटल करीब 3.9 लाख करोड़ रुपये है। इसके फाउंडर दिलीप सांघवी हैं, जो इस समय दुनिया के 114वें सबसे अमीर शख्स हैं। सांघवी की नेटवर्थ इस समय 2.18 लाख करोड़ रुपये है।

पिता से उधार लेकर की शुरुआत

एक दवा वितरक के बेटे दिलीप संघवी ने 1983 में मानसिक रोगों की दवाएँ बनाने के लिए 'सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज' शुरू करने के लिए अपने पिता से 200 डॉलर उधार लिए थे। उन्होंने कई कंपनियों को खरीदने के जरिए सन फार्मा का विस्तार किया, जिनमें सबसे बड़ी डील 2014 में विवादों में घिरी प्रतिद्वंद्वी कंपनी Ranbaxy Laboratories थी, जिसे 4 अरब डॉलर में खरीदा था।

शेयर पर रहेगी नजर

इस डील की खबर के बीच आज सन फार्मा का शेयर फोकस में रहेगा। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 3.65 फीसदी गिरकर 1,618.50 रुपये पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें - '...तो आप बेवकूफ हैं!' धीरूभाई की वो कड़वी सलाह, जिसने मुकेश अंबानी को बना दिया 'बिजनेस का बॉस'; क्यों कहा था ऐसा?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)