TCS, Lemon Tree और JSW Infra समेत इन टॉप शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में दिख सकती है हलचल
आज सुबह Gift Nifty में कमजोरी है जो Stock Market खुलने से पहले 0.14% गिरकर 25301 पर है। इस बीच अलग-अलग खबरों के कारण कई शेयर चर्चा में रह सकते हैं। इनमें Glenmark ने AbbVie के साथ ऑन्कोलॉजी एसेट के लिए समझौता किया है जबकि Lemon Tree ने महाराष्ट्र में नई प्रॉपर्टीज के लिए डील की है।

नई दिल्ली। सुबह करीब पौने 9 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में कमजोरी दिख रही है। भारतीय शेयर बाजार खुलने से लगभग आधा घंटा पहले गिफ्ट निफ्टी 35.50 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 25,301 पर है। इस बीच कई शेयरों में आज अलग-अलग खबरों के कारण एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में Glenmark, Lemon Tree, JSW Infra और TCS शामिल हैं। आइए बताते हैं कि इन शेयरों को लेकर क्या खबरें हैं।
ये भी पढ़ें - PC Jeweller जुटाएगी 500 करोड़ का फंड, FY26 में कर्ज के जाल से निकलना है मकसद
TCS : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी को FY26 की पहली तिमाही में 63,437 करोड़ रु के रेवेन्यू पर 12760 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ है।
Glenmark : इसकी सब्सिडियरी IGI ने AbbVie के साथ इसकी ऑन्कोलॉजी एसेट आईएसबी 2001 के लिए 700 मिलियन डॉलर का ग्लोबल लाइसेंसिंग समझौता किया है।
Lemon Tree : कंपनी ने महाराष्ट्र में दो नई प्रॉपर्टीज के लिए डील की है।
JSW Infra : इसने एनसीआर रेल के लिए रेजोल्यूशन प्लान पेश किया था, जिसे एनसीआर रेल की लेनदारों की समिति (Committee of Creditors) ने मंजूरी दे दी है।
Petronet LNG : कंपनी ने दीपक फर्टिलाइजर्स की यूनिट पीसीएल के साथ 5.5 वर्षों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की रीगैसिफिकेशन डील की है।
NIBE : कंपनी को गन स्टैंड असेंबली के लिए 25.96 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Hexaware : कंपनी और Abluva ने जीवन विज्ञान उद्योग के लिए सुरक्षित एजेंटिक एआई समाधान प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया है।
Maxposure : कंपनी ने बोइंग 737 विमान पर अपनी एयरोहब बैटरी-पावर्ड इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम लॉन्च करने के लिए गरुड़ इंडोनेशिया के साथ साझेदारी की है।
Mphasis : इसकी सब्सिडियरी कंपनी, एमफैसिस कॉर्पोरेशन, यूएसए ने 4 मिलियन डॉलर में Aokah, Inc. में 26% हिस्सेदारी खरीद ली है।
Mahindra Finance : महिंद्रा फाइनेंस 100 करोड़ रु जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने सिक्योर्ड नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है।
Tata Steel : कंपनी ने विदेशी यूनिट टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के 124.6 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इसके लिए कुल 1,074 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। स्टॉक मार्केट में जोखिम होता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।