सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stocks in Action: शेयर बाजार में आज पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद, वेदांता, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक पर रखें नजर

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:05 AM (IST)

शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है, जिसमें गिफ्ट निफ्टी भी मजबूती दिखा रहा है। कई प्रमुख बैंकों ...और पढ़ें

आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे

आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे

HighLights

  1. शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद

  2. गिफ्ट निफ्टी में दिख रही मजबूती

  3. बजाज फाइनेंस सहित कई कंपनियों के Q2 नतीजे आज

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 43 अंक या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 23,137.50 पर है। जानकारों का कहना है कि इंडेक्स में धीरे-धीरे सुधार के साथ स्थिरता आने की उम्मीद है। हालांकि व्यापक बाजारों (मिड और स्मॉल कैप) में बीच-बीच में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं।
इस बीच आज कौन-से शेयरों पर फोकस रह सकता है, आइए जानते हैं।

Q2 Results Today - बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स, डेल्टा कॉर्प, एलीवेट कैंपस, एचएफसीएल, हिंदुस्तान जिंक, जस्ट डायल, पीरामल फाइनेंस, एसएमएल महिंद्रा, शोभा, तत्व चिंतन फार्मा केम, वरमोरा ग्रैनिटो और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

ICICI Bank - मुनाफा 20.1% बढ़कर 14,843 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 12,358.9 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 17.7% बढ़कर 25,338.7 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 21,529.5 करोड़ रुपये थी।

HDFC Bank - मुनाफा 4.7% बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 18,641.3 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़कर 34,619.2 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 31,551.5 करोड़ रुपये थी।

Axis Bank - मुनाफा 35.6% बढ़कर 7,003.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 5,089.6 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 11.8% बढ़कर 15,371.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 13,745 करोड़ रुपये थी।

Yes Bank - मुनाफा 65% बढ़कर 1,080 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 654 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 22.7% बढ़कर 2,822 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 2,301 करोड़ रुपये थी।

Urban Company - घाटा बढ़कर 182.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 59.3 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 41.4% बढ़कर 537.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 380 करोड़ रुपये था।

Central Bank of India - मुनाफा 21.1% बढ़कर 1,212.9 करोड़ रुपये से 1,468.9 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 26.3% बढ़कर 3,282.8 करोड़ रुपये से 4,145.2 करोड़ रुपये हो गई। प्रोविजन और आकस्मिक व्यय (provisions & contingencies) 79.1% बढ़कर 314.1 करोड़ रुपये से 562.7 करोड़ रुपये हो गए।

IDBI Bank - मुनाफा 39.2% गिरकर 2,205.5 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 3,627.4 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 28.7% बढ़कर 4,227.7 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 3,285 करोड़ रुपये थी।

Punjab National Bank - मुनाफा 12.8% बढ़कर 5,532.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 4,903.7 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 10.8% बढ़कर 11,601.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 10,468.8 करोड़ रुपये थी।

RailTel Corporation of India - कंपनी को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), सिकंदराबाद से 167.52 करोड़ रुपये का 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' (LoA) मिला है। यह LoA, RRB भर्ती प्रक्रिया के परीक्षा-पूर्व और परीक्षा-बाद के चरणों से जुड़ी AM-RMS सेवाओं के लिए है।

ACME Solar Holdings - कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट, ACME ग्रीनटेक ट्वेंटी (ACME Greentech Twenty) ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है। यह समझौता FDRE ट्रेंच IX (FDRE Tranche IX) के तहत 300 MW के 'अश्योर्ड पीक पावर' प्रोजेक्ट के लिए है, जिसमें टैरिफ 6 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है।

Bharat Forge - कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी सब्सिडियरी, कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स के इक्विटी शेयरों में फेयर वैल्यू पर 240 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश कंपनी द्वारा किए गए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) से प्राप्त रकम और कंपनी के अपने आंतरिक फंड (इंटरनल एक्रूअल्स) से किया गया है।

Power Grid Corporation of India - पावर ग्रिड को 'बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' (BOOT) आधार पर 765 kV GIS पुणे वेस्ट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। इसके लिए वार्षिक ट्रांसमिशन शुल्क 199.55 करोड़ रुपये तय किया गया है।

Vedanta - कंपनी ने वेदांता जिंक इंटरनेशनल (वीजेडआई) के तहत गैम्सबर्ग परियोजना के दूसरे चरण में लगभग 600 मिलियन डॉलर के निवेश के माध्यम से अपने दक्षिण अफ्रीकी जिंक परिचालन में अपनी वार्षिक जिंक उत्पादन क्षमता को दोगुना कर 5 लाख टन करने की योजना की घोषणा की।

ये भी पढ़ें - गली की दुकान से 54 देशों का सफर: पंसारी सरसों तेल की कामयाबी की दास्तान, 2.5 लाख से ज्यादा रिटेलर्स बेच रहे इनके सामान

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)